फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी के फेसबुक से उठा तूफान, सबूत के साथ पति पर मढ़ा यह बड़ा आरोप

Wed, 07 Mar 2018 11:04 PM IST
Presented by सुमित कुमार
विज्ञापन
1 of 5
Mohammed Shami
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मंगलवार को कुछ स्क्रीन शॉट शेयर किए। व्हॉट्सअप स्क्रीन शॉट के साथ इस पोस्ट में हसीन जहां ने अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Mohammed Shami
कमेंट्स में कुछ लोगों ने अकाउंट हैक होने की बात भी कही है, लेकिन हसीन जहां की ओर से पोस्ट के 13 घंटे के बाद भी ऐसा कोई कमेंट नहीं आया है। उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं किया। शमी के कजिन ब्रदर डॉ. मुमताज ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
Mohammed Shami
अमरोहा के गांव सहसपुर निवासी क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी कोलकाता की हसीन जहां के साथ साल 2014 में हुई थी। एफबी पर बने हसीन जहां के अकाउंट पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक के बाद एक दस पोस्ट की गईं। इनमें अलग-अलग लड़कियों की व्हॉट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट भी अपलोड किए गए हैं।

4 of 5
Mohammed Shami
पोस्ट में हसीन जहां की ओर से क्रिकेटर के इन लड़कियों से नजदीकी रिश्तों का दावा किया गया है। इसके कुछ ही देर बाद यह पोस्ट वायरल होने लगीं। शमी, हसीन जहां या उनके परिवार की ओर से देर रात तक इनका खंडन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mohammed Shami
हसीन जहां के कुछ एफबी फ्रेंड्स ने कमेंट्स में उनका अकाउंट हैक होने की बात भी लिखी है, लेकिन खुद हसीन जहां न तो फोन रिसीव कर रही हैं, न ही उन्होंने अकाउंट हैक होने की बात लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें