मोहम्मद शमी को कोलकाता पुलिस से उस वक्त 'गुड न्यूज' मिली जब अस्थायी राहत देते हुए उन्हें तीन घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने की अनुमति दे दी गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें शमी के अपनी आईपीएल टीम से जुड़ने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें दोबारा बुलाएंगे।’