भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में होने वाले महामुकाबले से पहले दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। हर कोई इस मुकाबले के लिए अपनी फेवरेट टीम बता रहा है। इस दौड़ में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान भी शामिल हो गए हैं। पठान ने इस मैच में टीम इंडिया को फेवरेट बताते हुए कहा कि एक खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अहम साबित होगा।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: इरफान ने कहा, टीम इंडिया के लिए ब्रम्हास्त्र साबित होगा ये खिलाड़ी
2 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
साल 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी विजेता रही टीम इंडिया के सदस्य रहे पठान ने कहा, मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए चैंपियन्स ट्रॉफी में बेहद अहम होंगे। 32 वर्षीय इरफान ने कहा इंग्लैंड में तेज गेंदबाज की सफलता का सूत्र गेंद को सही सीम के साथ पिच पर डालना होगा। टीम इंडिया में शामिल मोहम्मद शमी में ऐसा करने की काबीलियत है। इरफान ने आगे कहा यदि आप सही जगह और सही दिशा में गेंदबाजी करते हैं तो निश्चत तौर पर आप सफल होंगे। मेरी नजर में यह इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का सबसे बेहतर तरीका है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: इरफान ने कहा, टीम इंडिया के लिए ब्रम्हास्त्र साबित होगा ये खिलाड़ी
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : Getty
भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव सहित सभी गेंदबाज फिलहाल शानदार फॉर्म में है। इसलिए मुझे यकीन है कि टीम इंडिया इस बार भी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करेगी। घरेलू सीजन और आईपीएल में इन सभी ने शानदार गेंदबाजी की है और ये सभी इंग्लैंड में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी: इरफान ने कहा, टीम इंडिया के लिए ब्रम्हास्त्र साबित होगा ये खिलाड़ी
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
इरफान युवा गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से खासा प्रभावित हैं। लेकिन उनके अनुसार शमी की सीम पोजीशन दुनिया के सभी गेंदबाजों से बेहतर है। पठान ने कहा, मैं वनडे क्रिकेट में भुवनेश्वर और बुमराह के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। भुवी और शमी का प्रदर्शन भी बेहतरीन है।
चैंपियंस ट्रॉफी: इरफान ने कहा, टीम इंडिया के लिए ब्रम्हास्त्र साबित होगा ये खिलाड़ी
5 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
शमी ऐसे गेंदबाज हैं जो नई और पुरानी गेंद दोनों से बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं। उनकी गेंदों की सीम पोजीशन बेहतरीन है मैंने ऐसी सीम और किसी अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज की नहीं देखी। वह विपक्षी बल्लेबाजों के लिए सबसे घातक हथियार साबित होंगे। पठान ने कहा 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीतने वाली टीम इंडिया बेहतरीन थी। इस बार भी टीम अच्छी है। और टीम इंडिया आसानी से पाकिस्तान को मात देगी।