फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेंटल टार्चर' से ऊपर आए मोहम्मद शमी, IPL की तैयारी में जी जान से जुटे

Sun, 25 Mar 2018 10:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए पिछले कुछ दिन मानसिक तौर पर काफी कड़े बीते क्योंकि उन पर पत्नी हसीन जहां ने गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शमी को भ्रष्टचार के आरोपों से मुक्त करते हुए वार्षिक अनुबंध में शामिल किया और आईपीएल खेलने के लिए क्लीनचिट भी दी।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज शमी ने आगामी आईपीएल से पहले मैदान पर वापसी की है। शमी ने कहा कि पिछले 10-15 दिन उनके लिए 'मेंटल टार्चर' वाले रहे। इस साल आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। शमी ने बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु इस्वरन के पिता की क्रिकेट एकेडमी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) में प्रैक्टिस शुरू की। यह एकेडमी देहरादून में हैं।

4 of 5
mohammed shami
एसीए के प्रमुख कोच मनोज रावत ने कहा कि शमी इस एकेडमी में दो दिन के लिए अभ्यास करना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह शांत जगह है, जहां उन्हें अपनी लय हासिल करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी
रावत ने कहा, 'शमी ने शुक्रवार को एक घंटे से अधिक अभ्यास किया और वह एक प्रैक्टिस सेशन के बाद रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें