देशभर में एक तरफ जहां शनिवार को लोग ईद के त्योहार की खुशियां मना रहे थे। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आंगन में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। पिछले करीब दो महीन से पत्नी हसीन जहां के आरोपों को झेल रहे मोहम्मद शमी बस घर की दहलीज पर खुशियों के आने का इंतजार ही करते रह गए।
विज्ञापन
2 of 5
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी को उम्मीद थी कि ईद के शुभ मौके पर वह अपनी जान से भी ज्यादा अजीज बेटी से मिलेंगे, लेकिन पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के कारण वह अपनी बेटी से न मिल सके। खास बात यह है कि ईद से एक दिन पहले उनकी बेटी का जन्मदिन भी था।
विज्ञापन
3 of 5
mohammad shami
गौरतलब है कि दो महीने पहले दोनों के बीच आई आपसी दरार के बाद हसीन जहां पिछले महीने अचानक शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंच गईं थीं। एक सप्ताह अपने ससुराल रुकने के बाद हसीन यह कहकर कोलकाता लौट गई थीं कि वह ईद अपनी ससुराल में ही मनाएंगी।
4 of 5
mohammed shami
- फोटो : instagram
ऐसे में मोहम्मद शमी को उम्मीद थी कि वह ईद और अपनी बेटी के जन्मदिन को धूमधाम से सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन उनकी पत्नी ईद पर अपने घर वापस नहीं आईं। इसके बाद मानो पूरे दिन शमी का मायूसी में ही बीता।
सूत्रों की मानें तो शनिवार को शमी ने अपने पिता की कब्र पर जाकर उन्हें याद किया। बता दें कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। इससे पहले उन्होंने पराई औरतों से अपने पति के संबंध होने का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर उनकी निजी चैट के स्क्रीन शॉट शेयर कर दिए थे।