फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी और उमेश की जोड़ी ने कैरेबियाई धरती पर रचा इतिहास

Sun, 24 Jul 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty
एंटिगा टेस्ट का तीसरा दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों के नाम रहा जिन्होंने एक दिन में न सिर्फ 8 विकेट झटक लिए बल्कि एक नायाब कीर्तमान भी रच दिया। तेज गेंदबाजों का ही कमाल था कि तीसरे दिन के खेल में ही टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस बीच भारत के 2 गेंदबाजों के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन

शमी और उमेश की जोड़ी ने कैरेबियाई धरती पर रचा इतिहास

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : Getty
चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद वापसी करते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जोरदार गेंदबाजी की है। उन्होंने पहली पारी में शीर्ष क्रम के 5 में से 4 विकेट झटककर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ढकेल दिया। इसके बाद उमेश यादव ने निचले क्रम के 5 में से 4 विकेट झटककर विंडीज टीम को सस्ते में समेट दिया।
विज्ञापन

शमी और उमेश की जोड़ी ने कैरेबियाई धरती पर रचा इतिहास

3 of 6
उमेश यादव - फोटो : PTI
इस तरह से पहली पारी में मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने 4-4 विकेट झटके। वैसे तो अब तक के इतिहास में एशिया के बाहर टीम इंडिया के 2 तेज गेंदबाजों के किसी एक पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने की यह नौंवीं घटना है, लेकिन कैरेबियाई धरती पर यह पहली बार हुआ है।

शमी और उमेश की जोड़ी ने कैरेबियाई धरती पर रचा इतिहास

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
कैरेबियाई धरती पर मोहम्मद शमी और उमेश यादव की जोड़ी ने रंग जमाते हुए विंडीज टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और पहली पारी 243 रन पर समेट दिया। जिस कारण टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 323 रनों की बढ़त मिली जो कि वेस्टइंडीज में पहली पारी के आधार पर मिली चौथी सबसे बड़ी बढ़त है साथ ही टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त।
विज्ञापन

शमी और उमेश की जोड़ी ने कैरेबियाई धरती पर रचा इतिहास

5 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
टीम इंडिया ने इससे पहले 2006 में सेंट लुसिया में खेले गए टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज पर पहली पारी के आधार पर 373 रनों की बढ़त हासिल की थी। ओवरऑल देखा जाए तो विदेशी धरती पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की चौथी सबसे बड़ी बढ़त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी और उमेश की जोड़ी ने कैरेबियाई धरती पर रचा इतिहास

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
शमी और यादव की जोड़ी ने 10 साल बाद वेस्टइंडीज को अपने घर में पहली बार फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने सेंट लुसिया टेस्ट में वेस्टइंडीज को फॉलोआन के लिए मजबूर किया था। वेस्टइंडीज को अपने घर में खेले पिछले 4 फॉलोआन में 3 तो भारतीय टीम ने ही दिया है। इंग्लैंड दूसरी ऐसी टीम है जिसने वेस्टइंडीज को 3 बार फॉलोआन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें