फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

Sun, 22 Jan 2017 03:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : WorldCupT20
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले कुछ समय में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। कोहली के लिए रिकॉर्ड बनाना आम बात सी हो गई है। हालांकि अफगानिस्तान एक बल्लेबाज ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : ESPN
यह रिकॉर्ड छोटा-मोटा रिकॉर्ड नहीं है। यह रिकॉर्ड अंतररष्ट्रीय मंच पर बना है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड आईसीसी के इवेंट में तोड़ा है। इस बल्लेबाज का नाम है मोहम्मद शहजाद, जो अपने देश के सलामी बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

3 of 6
मोहम्मद शहजाद - फोटो : ESPN
शहजाद ने 14-20 जनवरी तक दुबई में हुए डेजर्ट टी-20 चैलेंज के फाइनल में आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को ख़िताब जिताया और इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा।

अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

4 of 6
मोहम्मद शहजाद - फोटो : ESPN
शहजाद ने विराट कोहली द्वारा बनाए एकमात्र आईसीसी टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस टूर्नामेंट में शहजाद ने चार अर्धशतक जमाए, जबकि कोहली का रिकॉर्ड तीन अर्धशतक लगाने का था। भारतीय कप्तान ने पिछले साल वर्ल्ड कप टी20 में यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

5 of 6
मोहम्मद शहजाद - फोटो : ESPN
अफ़ग़ानिस्तान के ओपनर विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही दिन दो अर्धशतक लगाए हो। दाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर ने सेमीफाइनल में ओमान के खिलाफ 80 रन और फिर फाइनल में आयरलैंड के खिलाफ 52 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

6 of 6
मोहम्मद शहजाद - फोटो : ESPN
आईसीसी के 8 असोसिएट देशों बीच दुबई में डेजर्ट टी-20 चैंलेज टूर्नामेंट खेला गया, जिसे अफगानिस्तान की टीम ने जीता। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में कोई भी मैच नहीं हारा। अफगानिस्तान ने फाइनल में आयरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें