मोहम्मद शहजाद
- फोटो : social Media
शहजाद ने अपनी चोट को लेकर बताया कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उन्होंने कहा 'मेरे घुटने में पुरानी चोट थी, जिससे उबर रहा था, इसके बाद भी मैने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की थी, इस दौरान मुझे चोट लगी तो मैंने हजरतुल्लाह जजई से कहा कि एक रन नहीं लेना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन मेरा दर्द बढ़ गया, जिसकी वजह से मैं आगे नहीं खेल पाया।