'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की जिंदगी बदलने में पू्र्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा योगदान था। अजहरुद्दीन के एक फैसले की वजह से मास्टर ब्लास्टर की किस्मत बदली थी। दरअसल, बात 1994 की है। सचिन ने साल 1989 में अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था, लेकिन 1994 तक वह वन-डे में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे।