फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के स्टार गेंदबाज को विराट कोहली से नहीं लगता रत्ती भर भी डर, कह दी बड़ी बात

Thu, 05 Jul 2018 10:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इस समय जिम्बाब्वे में टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज खेलने में व्यस्त हैं, जिसका ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे भी हिस्सा हैं। आमिर ने पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले, लेकिन पिछले मैच में उन्हें मौका मिला और उन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में 25 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

2 of 6
Mohammad Amir
आमिर का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई दिग्गज बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है और उन्हें जमकर परेशान भी किया है। हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइंफो ने आमिर से 25 सवाल-जवाब किए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस दौरान एक सवाल में जवाब दिया कि स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। दरअसल, आमिर से पूछा गया था कि उन्हें किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करने में दिक्कत होती है। इसके जवाब में पाक गेंदबाज ने यह जवाब दिया। इससे विराट कोहली के फैंस का दिल जरूर टूटा होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद आमिर
विराट और आमिर के बीच की लड़ाई क्रिकेट में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में उनका नाम नहीं लेने का मतलब निकलता है कि विश्व क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का डंका बजा रहे विराट कोहली से मोहम्मद आमिर को डर नहीं लगता। यह भी मान सकते हैं कि आने वाले समय में विराट-आमिर की लड़ाई और भी रोमांचक होगी।

4 of 6
shahid afridi
यही नहीं, इस दौरान आमिर ने कई सवालों के जवाब देते हुए बताया कि उन्हें शाहिद अफरीदी की हेयरस्टाइल बेस्ट लगती है। उन्होंने साथ ही मंशा जताई कि काश वह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को गेंदबाजी कर पाते। आमिर चाहते हैं कि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में तीन से अधिक हैट्रिक ले। इसके अलावा क्रिकेट से बाहर उनके पसंदीदा खिलाड़ी अर्जेंटीना के फुटबॉलर सर्जियो एगुएरो हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Mohammad Amir - फोटो : Getty
आमिर ने अपने करियर में सफलता भी देखी और इसके बाद बुरा समय भी देखा। हालांकि, अब आमिर ने अपने खेल में काफी सुधार किया है और वह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहर ढा रहे हैं। बता दें कि युवा आमिर ने अपनी गति और स्विंग से दिग्गजों का मन जीता था। मगर 2011 में वह स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए और उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद आमिर - फोटो : Twitter
2015 में आमिर का बैन खत्म हुआ। उन्होंने 2016 में एशिया कप में वापसी की और टीम इंडिया के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। हालांकि, वापसी करने के बाद आमिर का प्रदर्शन निरंतर बेहतर नहीं रहा है। कुछ प्रदर्शनों को छोड़ वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें