फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोईन अली ने जर्सी पर शराब का लोगो लगाने से किया था इनकार, अब CSK ने लिया यह फैसला

Mon, 05 Apr 2021 09:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोईन अली - फोटो : ट्विटर
मुस्लिम क्रिकेटर्स अपनी धार्मिक भावनाओँ को हमेशा सम्मान देते हैं। मोईन अली का नाम इस फेहरिस्त में शायद सबसे पहले लिया जाएगा। अब आईपीएल में उन्होंने इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जर्सी से शराब विज्ञापन हटाने का फैसला लिया है, जिसे उनकी नई फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
सीएसके के मोईन अली - फोटो : ट्विटर
CSK के पास प्रायोजकों SNJ 10000 के पैक किए गए पीने के पानी और ब्रिटिश एम्पायर ग्लास के लोगो हैं - SNJ आसवनी प्राइवेट लिमिटेड के सरोगेट उत्पाद ब्रांड। सौदे के अनुसार, जर्सी एसएनजे 10000 के लोगो को अग्रणी बांह पर ले जाएंगे जबकि ब्रिटिश एम्पायर लोगो हेलमेट के पीछे होगा।
विज्ञापन

3 of 6
मोईन अली - फोटो : ट्विटर
बोतलबंद पानी की कंपनी SNJ 10000 और ब्रिटिश एम्पायर ग्लास जैसे स्पॉन्सर्स के लोगो चेन्नई सुपरकिंग्स की नई जर्सी पर चस्पा होगी। करार के मुताबिक SNJ 10000 को लोगो बाह पर तो ब्रिटिश एम्पायर ग्लास का लोगो हेलमेट के पीछे नजर आएगा।

4 of 6
इस्लाम में शराब को हराम माना जाता है। अपनी इस धार्मिक मान्यता के मद्देनजर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश क्रिकेटर मोईन अली ने सीएसके प्रबंधन से विशेष अनुरोध किया था, जिसे फ्रैंचाइजी ने सहर्ष स्वीकार भी कर लिया। सीएसके की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, 'हम अपने खिलाड़ियों के फैसलों का सम्मान करते हैं। यदि वे शराब के लोगो के साथ जर्सी नहीं पहनना चाहते हैं, तो इसमें कोई हर्ज नहीं। साथ ही प्रायोजकों की ओर से भी ऐसी कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
मोईन अली - फोटो : ट्विटर @ICC
मोईन अली के अलावा सीएसके में दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर और केएम आसिफ भी हैं। ताहिर ने भी अतीत में शराब ब्रांडों को बढ़ावा देने वाली जर्सी पहनने से मना कर दिया था। बीते साल तक आरसीबी का हिस्सा रहे मोईन अली 14वें सीजन से पहले नीलामी में सीएसके का हिस्सा बने थे। यह उनका नई टीम के साथ पहला सीजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं था कि अली ने शराब ब्रांडों का समर्थन करने पर आपत्ति जताई है। वह 2019 विश्व कप जीतने के बाद टीम के साथी राशिद खान के साथ शैंपेन के साथ इंग्लैंड टीम के समारोहों से दूर रहे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भी इसी तरह का अनुरोध किया था। सीएसके अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें