फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिटमैन' नहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, मिताली कर रहीं 'राज'

Tue, 13 Nov 2018 05:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा और मिताली राज
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने हाल ही में संपन्न तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। अब मेन इन ब्ल्यू ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज में चल रहे वर्ल्ड टी-20 में व्यस्त है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों ही पुरुष और महिला टीमों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय पुरुष टीम ने विंडीज को रौंदा तो महिला टीम ने अपने पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को मात दी।
विज्ञापन

2 of 5
मिताली राज
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला टीम ग्रुप-बी में चार अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। भारतीय महिला बल्लेबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं। वहीं मिताली राज ने भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
rohit sharma
मिताली राज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बन गई हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 47 गेंदों में सात चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। मिताली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 16वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने इस दौरान भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पुरुष टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

4 of 5
मिताली राज
जी हां, मिताली राज टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय क्रिकेटर हैं। रोहित शर्मा ने 87 मैचों में 33.43 की औसत से 2207 रन बनाए हैं। वहीं अनुभवी मिताली राज ने 84 मैचों में 37.20 की औसत से 2232 रन बनाए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो लगता है कि वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिताली राज
ऐसे में मिताली के पास चैंपियनशिप में खेलने के लिए कम से कम तीन मैच होंगे। वहीं रोहित शर्मा को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलना है। अब ये देखना रोचक होगा कि साल के अंत में कौन सा क्रिकेटर टी-20 अंतरराष्ट्रीय का सर्वश्रेष्ठ स्कोरर होगा। हालांकि, इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि रोहित और मिताली दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के प्रमुख सदस्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें