फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कपः मिशेल जॉनसन की भविष्यवाणी, बोले- पाकिस्तान के खिलाफ ये भारतीय खिलाड़ी होंगे सबसे अहम

Sat, 01 Sep 2018 06:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का फिलहाल चयन भी नहीं हुआ है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के खेलने की भविष्यवाणी भी कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया ये खिलाड़ी सबसे अहम होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया-पाक
बता दें कि एशिया कप के लिए शनिवार को जब भारतीय टीम का चयन होगा तो कप्तान विराट कोहली के कार्यभार और बल्लेबाजी के मध्यक्रम पर फोकस रहेगा। भारतीय टीम ढाई महीने में इंग्लैंड दौरे के बाद टूर्नामेंट खेलेगी जिसमें शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना कम मानी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Mitchell Johnson - फोटो : file photo
वहीं, मिशेल जॉनसन का मानना है कि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या यूएई में होने वाले एशिया कप में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में अहम खिलाड़ियों में से एक होंगे।

4 of 6
मिचेल जॉनसन - फोटो : file photo
एशिया कप में स्टार स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ कमेंटेटर जॉनसन ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ यूएई की पिचों को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि उमेश यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी। पंड्या अभी इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 5 विकेट हॉल लिए थे। वह वहां की हालातों का अच्छा उपयोग कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
INDvPAK - फोटो : File
बता दें कि एशिया कप इस बार 50 ओवरों के प्रारूप में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 15 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए भारतीय टीम का चयन एक सितंबर को किया जाएगा। भारत अपना पहला मैच 18 सितंबर को क्वालीफाईंग टीम के खिलाफ खेलेगा और उसके बाद अगले दिन पाकिस्तान से भिड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिशेल जॉनसन
टेस्ट क्रिकेट में 313 विकेट चटकाने वाले जॉनसन ने कहा कि, उमेश यादव के साथ-साथ हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह स्थिति को समझने के लिए फिट हैं। इसके साथ ये तीनों तेज गेंदबाज स्पिनर के लिए मीडिल ओवरों में स्थिति बनाने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें