फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- आक्रामकता हमारे खून में है, चाहे कोई पसंद करे या नहीं

Wed, 28 Nov 2018 07:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
australia cricket team
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने मौजूदा टीम को टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 'आस्ट्रेलियाई शैली की कड़ी क्रिकेट खेलने' की सलाह देते हुए कहा कि मैदान पर अच्छा इंसान बने रहने पर बहुत अधिक जोर देने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : file photo
आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को निर्मम क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता रहा है लेकिन गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद उन्होंने मैदान पर अपनी आक्रामकता को कम किया है। उनके इस रवैये की विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने आलोचना की है। 
विज्ञापन

3 of 5
माइकल क्लार्क - फोटो : getty
क्लार्क ने मैक्वरी स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, 'मुझे लगता है कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को पसंदीदा बनने की चिंता छोड़ देनी चाहिए। आस्ट्रेलियाई शैली की कड़ी क्रिकेट खेलो चाहे कोई पसंद करे या नहीं, यह हमारे खून में है। अगर आप अपनी इस शैली को छोड़ने की कोशिश करते हो तो हो सकता है कि हम दुनिया की सबसे पसंदीदा टीम बन जाएं लेकिन हम मैच नहीं जीत पाएंगे। खिलाड़ी जीतना चाहते हैं।' 

4 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : file photo
क्लार्क ने इस संदर्भ में निलंबित डेविड वॉर्नर का उदाहरण दिया जो आक्रामक होने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा, 'यह उसकी शैली है। वह आप से आंख से आंख मिलाकर बात करेगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकती है। मैं हमेशा उसे अपनी टीम में रखना पसंद करूंगा, क्योंकि उसमें वह आक्रामकता है जो मैं चाहता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माइकल क्लार्क - फोटो : File photo
क्लार्क ने कहा, 'इसके साथ ही मैं यह कहना चाहूंगा कि एक सीमा भी है और वह इसे समझता है। हमारी इस सीमा को लेकर कई बार आपस में बातचीत हुई है और वह उसे नहीं लांघ सकता।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें