फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटका इन 5 बड़े खिलाड़ियों का IPL करियर! अगले सीजन में बैठना पड़ सकता है खाली

Wed, 28 Nov 2018 04:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ipl 2019
आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को होनी है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी दोपहर 3 बजे शुरू होगी और इसका समापन शाम साढ़े 9 बजे होगा। नीलामी जयपुर में होनी है।

फ्रेंचाइजियों ने 15 नवंबर से पहले बीसीसीआई को रिटेन व रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर चुका है। आइए जानते हैं वो 5 बड़े खिलाड़ी, जिनको आईपीएल के अगवे सीजन में खाली बैठना पड़ सकता हैः
विज्ञापन

2 of 6
yuvraj singh
युवराज सिंह

युवराज सिंह की यदि बात करें तो उनका प्रदर्शन पिछले काफी समय से खराब रहा है। आईपीएल के 11वें सीजन में भी उनका बल्ला खामोश रहा।

आईपीएल 2018 में युवराज ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से कुल 8 मैच खेले, जिसमें वे केवल 65 रन ही बना पाए। बता दें कि युवराज को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर

कोलकाता के कप्तान रह चुके गंभीर को दिल्ली ने 2.8 करोड़ में खरीदा था। मगर वह भी आईपीएल 2018 में फ्लॉप रहे। उन्होंने कुल 6 मैच खेले, जिनमें केवल 85 रन बनाए। फिर बाद में वे कप्तानी से भी हट गए और टीम की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के जिम्मे दी गई।

गंभीर की कप्तानी में दिल्ली 6 मैच में ही जीत हासिल कर पाई। जिसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने उम्मीद के अनुरूप गौतम गंभीर को बाहर किया, जिन्होंने 2018 सत्र के बीच में खराब फॉर्म के कारण हटने का फैसला किया था।

4 of 6
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : ipl
ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज माने जाने वाले ब्रेंडन मैकुलम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है, मतलब टीम से बाहर कर दिया है। आईपीएल के पीछले सीजन में वह केवल छह मैच ही खेले थे। उन्होंने आईपीएल 2018 में 21.16 की औसत से मात्र 127 रन ही बनाए। इसके बाह वह अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में भी 8 मैचों में 19.75 की औसत से केवल 158 रन ही बना पाए।
 
विज्ञापन

5 of 6
मिचेल जॉनसन
मिचेल जॉनसन

आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक कुछ खास नहीं रहा। जॉनसन 6 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही चटकाए पाए। 37 वर्षीय तेज गेंदबाज जॉनसन आईपीएल के बाद कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी

दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से पिछले सीजन में खेलने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तीन मैचों में 48 की औसत से केवल 4 विकेट लिए। 28 वर्षीय यह तेज गेंदबाज जुलाई 2017 में अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें