फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को लेकर क्रिकेट जगत की राय अलग, पर इस कंगारू दिग्गज को पूरा यकीन...

Mon, 21 Jan 2019 08:23 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वर्तमान फॉर्म को लेकर क्रिकेट जगत की राय अलग है।
 
विज्ञापन

2 of 6
माइकल क्लार्क
धोनी अब वनडे में पहले की तरह आक्रामक शैली से नहीं खेलते हैं, लेकिन क्लार्क का मानना है कि इस 37 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान को अपना खेल खेलने के लिए अकेला छोड़ देना चाहिए। क्लार्क ने कहा, 'धोनी जानते हैं कि किस परिस्थिति में किस तरह से खेलना है। उन्होंने 300 से अधिक वन-डे खेले हैं, इसलिए वह जानते हैं कि अपनी भूमिका कैसे निभानी है।' 
 
विज्ञापन

3 of 6
MS DHONI
अगर तीसरे वन-डे में लक्ष्य 230 के बजाय 330 होता तो क्या धोनी प्रभावशाली होते? इस सवाल के जवाब में क्लार्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह फिर अलग तरह से बल्लेबाजी करते। लक्ष्य 230 रन का था और उनकी रणनीति इसी के अनुकूल थी और अगर लक्ष्य बड़ा होता तो उनकी रणनीति भिन्न होती।'

4 of 6
MS DHONI
क्लार्क से पूछा गया कि धोनी को विश्व कप में बल्लेबाजी क्रम में कौन से नंबर पर उतारना चाहिए, उन्होंने कहा, 'चार, पांच या छह किसी भी स्थान पर। वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं और मुझे लगता है कि विराट उनका परिस्थितियों के अनुसार उपयोग करेंगे।' 
विज्ञापन

5 of 6
hardik pandya, kl rahul
क्लार्क ने हालांकि कहा कि वर्तमान में निलंबित हार्दिक पंड्या इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में भारतीय अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। पंड्या और केएल राहुल एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के कारण अभी निलंबित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्दिक पांड्या
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, 'हार्दिक जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में संतुलन बनाने के लिए बेहद जरूरी है। वह केवल अपनी बल्लेबाजी से मैच जिता सकते हैं और मुझे विश्वास है कि वह विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें