माइकल क्लार्क
इस तरह से भारत पहली ऐसी टीम बन गया है जिसने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं गंवायी और इस बीच कोहली ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने पीटीआई से कहा, 'मेरा मानना है कि विराट एकदिवसीय क्रिकेट में खेलने वाला सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। भारत के लिये उन्होंने जो कुछ हासिल किया उसको देखने के बाद मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है।'
कोहली ने अब तक 219 वनडे में 10,385 रन बनाए हैं जिसमें 39 शतक शामिल हैं। उनका औसत 59 से भी अधिक है। कोहली के प्रशंसक क्लार्क ने कहा कि इस 30 वर्षीय क्रिकेटर के जुनून का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा, 'आपको अपने देश के लिये जीत दर्ज करने के विराट के जुनून का सम्मान करना होगा। हां उसमें आक्रामकता है लेकिन कोई भी उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता। वह वनडे में सर्वश्रेष्ठ है।'