आईपीएल 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक नाखुश दिखे। उन्होंने टीम की हार की वजह गिनाई, साथ ही तिलक वर्मा को पिछले मैच में रिटायर्ड आउट कराने के फैसले को लेकर भी बातचीत की। हार्दिक ने कहा कि बहुत से लोगों ने बहुत कुछ कहा, लेकिन कोई ये नहीं जानता कि तिलक के अंगुली में चोट लगी थी। इस वजह से कोच महेला जयवर्धने ने यह फैसला लिया था। सोमवार को आरसीबी ने वानखेड़े में 12 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
2 of 7
तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
तिलक को लेकर हार्दिक का बयान
हार्दिक ने मैच के बाद कहा, ' तिलक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। पिछले मैच में बहुत कुछ हुआ था। लोगों ने उसको लेकर बहुत सारी बातें बनाईं। हालांकि, लोग यह नहीं जानते कि उन्हें अंगुली पर एक तेज गेंद लगी थी। उन्हें रिटायर्ड आउट करना एक रणनीतिक चाल थी, क्योंकि उनके अंगुली में जो दर्द था, वैसे में कोच को लगा कि कोई नया ही मैदान पर जाए और उस काम को अंजाम दे। यही सही विकल्प होगा। हालांकि, इस मैच में तिलक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।'
'गेंदबाजों के प्रति कठोर नहीं होना चाहता'
हार्दिक ने कहा, 'आरसीबी के खिलाफ मैच में रनों की बारिश हुई। विकेट काफी अच्छा था। मैं बस अपने आप से उस बारे में बात कर रहा था कि फिर से हम दो हिट कम रह गए। मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है।' यह पूछे जाने पर कि क्या 221 रन ज्यादा नहीं थे? कप्तान हार्दिक ने कहा, 'जिस तरह से विकेट था, गेंदबाजों के पास वास्तव में छिपने के लिए ज्यादा जगह नहीं थी। हालांकि, वहां आपको अपनी कौशल का इस्तेमाल करना था। आप बल्लेबाजों को रोक सकते हो, लेकिन मैं गेंदबाजों के प्रति कठोर नहीं होना चाहता। यह एक मुश्किल पिच थी, हमारे पास बहुत सारे विकल्प नहीं थे।'
4 of 7
एमआई बनाम आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
नमन-रोहित को लेकर हार्दिक का बयान
यह पूछे जाने पर कि नमन धीर को नंबर तीन की जगह लोअर ऑर्डर में क्यों भेजा गया? एमआई के कप्तान ने कहा, 'हमारी टीम की रीढ़ नमन हमेशा से निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे। यह सिर्फ इतना है कि पिछले मैच में रोहित उपलब्ध नहीं थे। इसलिए हमें किसी को ऊपर भेजना पड़ा। नमन काफी टैलेंटेड हैं। वह ऊपरी क्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और डेथ में भी खेल सकते हैं। एक बार जब रोहित वापस आ गए, तो हम जानते थे कि नमन को नीचे आना होगा। इस तरह के मैचों में पावरप्ले बहुत महत्वपूर्ण हैं। कुछ ओवर तक हम गेंद हिट नहीं कर पा रहे थे। बाद की हिट ने हमें चेज में वापस ला दिया था।'
बुमराह को लेकर हार्दिक का बयान
बुमराह को लेकर हार्दिक ने कहा, 'बुमराह के होने से दुनिया की कोई भी टीम काफी खास बन जाती है। वह अंदर आए और अपना काम किया। उन्हें टीम में पाकर बहुत खुश हूं। जीवन में आपको कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। हमेशा इसके सकारात्मक पक्ष को देखें। मैदान में जाओ और अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करो और खुद का समर्थन करो। हम सभी उनका समर्थन कर रहे हैं, बस उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएं।'
विज्ञापन
6 of 7
एमआई बनाम आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
गेंदबाजों की दिलेरी ने जीत दिलाई: पाटीदार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए पाटीदार ने पुरस्कार समारोह में कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने जिस दिलेरी से गेंदबाजी की वह तारीफ के काबिल है। यह पुरस्कार (प्लेयर ऑफ द मैच) पूरी गेंदबाजी इकाई को जाता है।' उन्होंने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेने वाले क्रुणाल पंड्या की तारीफ करते हुए कहा, 'क्रुणाल ने अंतिम ओवर में जिस तरह से गेंदबाजी थी वह शानदार था। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी टीम के खिलाफ ऐसी गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है।'
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो इस बड़े स्कोर वाले मुकाबले में आरसीबी ने सोमवार को विराट कोहली (67) और पाटीदार (64) के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत पांच विकेट पर 221 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया। आरसीबी ने एमआई के खिलाफ 2015 के बाद पहली बार जीत दर्ज की है। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 56, जबकि हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद में 42 रन की पारी खेली। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने चार, जबकि यश दयाल, जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए।