फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL: दिल्ली में लाइव मैच के दौरान मैदान में अचानक चालू हुए पानी के फव्वारे, काफी देर रुका रहा मुंबई-गुजरात मैच

Sun, 10 Mar 2024 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MI vs GG, WPL 2024: मैच के 18वें ओवर में जब मुंबई को 12 गेंद में 23 रन की जरूरत थी, तभी मैच को रोकना पड़ा। मैदान में अचानक से पानी के फव्वारे चालू हो गए। इससे काफी देर तक मैच बाधित रहा।
विज्ञापन
1 of 4
पानी के फव्वारे अचानक चालू हो गए - फोटो : WPL
महिला प्रीमियर लीग 2024 का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस लीग में अब तक कई रोमांचक मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार को सीजन के 16वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जाएंट्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में था। इस मैच की दूसरी पारी के दौरान अचानक से ऐसी घटना घटी जिसकी वजह से मैच को कुछ मिनटों के लिए रोक देना पड़ा। महिला प्रीमियर लीग इतिहास में ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला था। हालांकि, इससे न तो कोई हादसा हुआ और न ही किसी का नुकसान। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
पानी के फव्वारे अचानक चालू हो गए - फोटो : WPL
दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 190 रन बनाए थे। कप्तान बेथ मूनी ने 66 रन और हेमलता ने 74 रन की पारी खेली थी। जवाब में मुंबई की टीम ने शानदार तरीके से रन चेज किया। मैच के 18वें ओवर में जब मुंबई को 12 गेंद में 23 रन की जरूरत थी, तभी मैच को रोकना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम मैदान में अचानक से पानी के फव्वारे चालू हो गए। फव्वारे एक दो नहीं बल्कि कई सारे थे। इसके बाद इन्हें बंद करने में कुछ मिनट लगे और फिर इसकी वजह से गीले मैदान को सुखाने के लिए सुपर सॉपर्स बुलाए गए। फिर जाकर मैच चालू हो सका।
विज्ञापन

3 of 4
पानी के फव्वारे अचानक चालू हो गए - फोटो : WPL
मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 48 गेंद में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 95 रन बनाए। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 36 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। अमेलिया कर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात की पारी के दौरान मुंबई की ओर से साइका इशाक ने दो विकेट लिए। वहीं, हेली मैथ्यूज, शबनिम इस्माइल, पूजा वस्त्राकर और सजना को एक-एक विकेट मिला। वहीं, गुजरात की ओर से एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और शबनम शकील ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

4 of 4
पानी के फव्वारे अचानक चालू हो गए - फोटो : WPL
इस जीत के साथ मुंबई की टीम महिला प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। उसने अभी तक सात में से पांच मैच जीते हैं और दो में हार मिली है। मुंबई के 10 अंक हैं। वहीं, दिल्ली की टीम छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के छह में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। वहीं, यूपी वॉरियर्स के सात मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। गुजरात जाएंट्स छह मैचों में सिर्फ एक जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें