फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अक्टूबर से बदल जाएगा क्रिकेट, लागू होंगे ये नए नियम

Sun, 19 Mar 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट - फोटो : ESPN
क्रिकेट नियम निर्धारक संस्था मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट के नए नियम निर्धारित किए हैं। इन नए नियमों को 1 अक्टूबर 2017 से लागू किया जाएगा। इसके साथ क्रिकेट हमेशा के लिए बदल जाएगा। यह नियम क्रिकेट के हर फॉर्मेट में लागू किए जाएंगे। जानिए क्या हैं यह नियम:
Trending Videos
विज्ञापन

1 अक्टूबर से बदल जाएगा क्रिकेट, लागू होंगे ये नए नियम

2 of 7
क्रिकेट - फोटो : Cricket Country
बल्ले का साइज
एमसीसी ने नए नियम के अनुसार, क्रिकेट बल्ले की चौड़ाई 108 मिलीमीटर से ज्यादा नहीं हो सकती। बल्ले की सर्वाधिक मोटाई 67 मिलीमीटर और कोने से मोटाई 40 मिलीमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

1 अक्टूबर से बदल जाएगा क्रिकेट, लागू होंगे ये नए नियम

3 of 7
क्रिकेट - फोटो : ESPN
बाहर भेजे जाएंगे खिलाड़ी
हॉकी और फुटबॉल की ही तरह अब अंपायर खिलाड़ियों को बाहर भेज सकेंगे। क्रिकेट में खिलाड़ी कुछ देर के लिए या फिर मैदान से पूरी तरह बाहर भेजे जा सकते हैं। यह फैसला अंपायर को लेना है। हिंसा या अंपायर को धमकाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

1 अक्टूबर से बदल जाएगा क्रिकेट, लागू होंगे ये नए नियम

4 of 7
क्रिकेट - फोटो : IPL
अत्याधिक अपील
टेस्ट क्रिकेट में अत्याधिक अपील करे जाने पर समय खराब होता है। इसे कई टीमें दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। अब अत्याधिक या गैर-जरूरी अपील करने पर अंपायर पहले वॉर्निंग देंगे। इसे दोहराने पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

1 अक्टूबर से बदल जाएगा क्रिकेट, लागू होंगे ये नए नियम

5 of 7
क्रिकेट - फोटो : BlackCaps
पेनल्टी रन
यदि कोई गेंदबाज या फील्डिर जानबूझ कर किसी खिलाड़ी पर बॉल फेंकता है या जानबूझकर उसको छूने की कोशिश करता है, तो टीम को 5 रन की पेनल्टी भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

1 अक्टूबर से बदल जाएगा क्रिकेट, लागू होंगे ये नए नियम

6 of 7
क्रिकेट - फोटो : Tribune
हैंडलिंग द बॉल
अब बल्लेबाज को गेंद को हाथ लगाने के लिए 'हैंडलिंग द बॉल' आउट करार नहीं दिया जाएगा। इस नियम को हटाकर अब है 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' यानी फील्ड में अवरोध उत्पन्न करने लिए आउट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अक्टूबर से बदल जाएगा क्रिकेट, लागू होंगे ये नए नियम

7 of 7
क्रिकेट - फोटो : ICC
मैनकेंडिंग
नए नियम के अनुसार अब गेंदबाज बॉल फेंकने से पहले नॉन-स्ट्राइकर को रनआउट कर सकते हैं। अभी गेंदबाज अपने रन-अप के दौरान ही ऐसा कर सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें