फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग से हुई मयंक अग्रवाल की तुलना, बोले- उनकी उपलब्धि का आधा भी कर लूं तो खुशी होगी

Thu, 10 Jan 2019 06:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मयंक अग्रवाल
आस्ट्रेलिया में 'स्वप्निल पदार्पण' के बाद वीरेंद्र सहवाग से तुलना से गदगद मयंक अग्रवाल ने कहा कि अगर वह इस पूर्व सलामी बल्लेबाज के चमकदार करियर का आधा भी हासिल कर लेंगे तो उन्हें खुशी होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल
पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर और उनके निजी कोच इरफान सैत को लगता है कि अग्रवाल में 'सहवाग की थोड़ी झलक' दिखती है जिनके खेलने की शैली सहवाग की आक्रामक शैली की तरह दिखती है। 
विज्ञापन

3 of 6
मयंक अगरवाल
सीरीज के बीच टीम में शामिल किए गए 27 साल के खिलाड़ी ने मेलबर्न और सिडनी में मौके का फायदा उठाकर 77, 76 और 42 रन की पारियां खेलीं जिसने आस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई। 

4 of 6
mayank agarwal
कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने स्वदेश लौटने के बाद पीटीआई से कहा, 'ईमानदारी से कहूं, मैं तुलना का प्रशंसक नहीं हूं लेकिन वह सहवाग भारतीय क्रिकेट में महान खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं सिर्फ क्रीज पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि इसमें कितना अच्छा हो सकता है। यह कहने का मेरा मतलब है कि उन्होंने जो किया है, अगर मैं उसका आधा भी कर लूं तो मुझे खुशी होगी।'
विज्ञापन

5 of 6
Mayank Agarwal
ऑस्ट्रेलिया में उनकी तीनों पारियों के दौरान उनके बल्ले पर एक भी प्रायोजक का लोगो नहीं था, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उन्हें कोई प्रायोजक मिल जाएगा। अग्रवाल ने चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह ली थी। शुरुआती दो टेस्ट में विफल होने के बाद लोकेश राहुल और मुरली विजय के टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन उन्होंने जोश हेजलवुड, पैट कमिंस ओर मिशेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों की कड़ी चुनौती का सामना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल
अग्रवाल ने कहा, 'निश्चित रूप से, एमसीजी पर डेब्यू करना काफी विशेष था और सबसे अहम आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना था। हम आस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाली उप महाद्वीप की पहली टीम बन गए। इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें