फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर और द्रविड़ भी पुजारा के आगे इस मामले में कहीं नहीं टिकतेः लैंगर

Thu, 10 Jan 2019 05:34 PM IST
Anupam Prasun स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti
आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने किसी बल्लेबाज में भारत के टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा की तरह की एकाग्रता नहीं देखी जो इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
cheteshwar pujara
पुजारा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 2-1 की जीत के दौरान मैन आफ द सीरीज पुरस्कार हासिल किया जिसमें तीन शतक भी शामिल थे।आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज में जीत के बाद पहली बार बोलते हुए लैंगर ने कहा कि पुजारा की एकाग्रता उनके गेंदबाजों के लिये एक चुनौती था। 
विज्ञापन

3 of 5
cheteshwar pujara
लैंगर ने कहा, 'मैंने ऐसा बल्लेबाज नहीं देखा जो गेंद को इतनी करीब से देखे, जैसा पुजारा करता है और इसमें सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। उसका ध्यानचित्त होना हमारे लिए चुनौती था। हमें उसकी तरह बेहतर होते रहना होगा, हमारे सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों को।' 

4 of 5
cheteshwar pujara
लैंगर ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने टेस्टसीरीज में गेंदबाजी करने में जी जान लगा दी विशेषकर मेलबर्न और सिडनी में। शनिवार से सिडनी में शुरू होने वाली वन-डे सीरीज से पहले लैंगर ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे थे और वे ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं। मेलबर्न और सिडनी में पहली पारी में, ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने हमें परेशान कर दिया क्योंकि जब आप दो दिन तक मैदान में होते हो और वो भी एक स्पिन गेंदबाज के साथ तो इससे ग्रुप की सारी ऊर्जा खत्म हो जाती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pujara agarwal
उन्होंने कहा, 'हमारे पास सर्वश्रेष्ठ स्पिनर और तीन बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो लाजवाब चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे। इसलिये इससे आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा खत्म होती ही है।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें