फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मयंक-मनोज ने लिया हैरतअंगेज कैच, फैंस और स्टोक्स कभी नहीं भूल पाएंगे!

Mon, 07 May 2018 12:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मयंक अगरवाल और मनोज तिवारी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल 2018 के 38वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के मयंक अगरवाल और मनोज तिवारी ने संयुक्त प्रयास से हैरतअंगेज कैच लिया। मयंक और मनोज के इस रिले कैच को दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
मयंक अगरवाल
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बेन स्टोक्स 12 रन बनाकर खेल रहे थे। मुजीब उर रहमान द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टोक्स ने लंबा शॉट खेला। लांग ऑफ पर मुस्तैद मयंक ने हवा में उछलकर गेंद पकड़ी। मयंक का पैर बाउंड्री लाइन के पार जाने वाला था।
विज्ञापन

3 of 6
मयंक अगरवाल और मनोज तिवारी - फोटो : ipl
वह तब तक समझ चुके थे कि यह कैच छक्के में तब्दील हो जाएगा। इसके चलते उन्होंने अपना संतुलन बनाया और बाउंड्री के अंदर जमीन पर लेंड करते ही गेंद लांग ऑन से दौड़कर आ रहे तिवारी की तरफ उछाल दी।

4 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : ipl
मयंक खुद तो गेंद फेंकने के साथ ही बाउंड्री के बाहर चले गए, लेकिन उनके सटीक थ्रो पर तिवारी ने कैच लपका और स्टोक्स आउट हो गए। इस तरह किंग्स इलेवन के दो खिलाड़ियों को रिले कैच लेते हुए स्टोक्स यकीन नहीं कर पाए। रिप्ले में इस बात की पुष्टि हो गई कि मयंक ने बाउंड्री के अंदर रहते हुए ही गेंद उछाल दी थी जिसे तिवारी ने लपका और स्टोक्स को पैवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

5 of 6
क्रिस गेल - फोटो : ipl
इसी मैच में क्रिस गेल ने सनसनीखेज कैच लेकर मेहमान कप्तान अजिंक्य रहाणे को पैवेलियन भेजा था। दर्शक इस कैच की खुमारी से ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि मयंक और मनोज ने रिले कैच लेकर दर्शकों को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
KL Rahul
किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 8 गेंदें शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने नाबाद 84 रन की मैच विजयी पारी खेली। युवा अफगानी स्पिनर मुजीब उर रहमान को चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें