फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 5 बाजीगरों ने मुंबई को जिताई हारी हुई बाजी, बने KKR के लिए विलेन

Sun, 06 May 2018 10:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 13 रन से हराते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2018 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में KKR 168 रन ही बना पाई। मैच में एक वक्त KKR का पलड़ा भारी लग रहा था, लेकिन परिणाम कुछ और ही आया। आइए आपको बताते है मुंबई इंडियंस की ओर से कौन से 5 खिलाड़ी साबित हुए 'बाजीगर'...
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

2 of 6

सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तेज अर्धशतक की बदौलत ही मुंबई इंडियंस 181 का स्कोर खड़ा कर पाया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 39 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के की बदौलत 59 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही यादव आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर्स (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है) के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। सूर्यकुमार ने अब तक 1011 रन बनाए हैं, उन्होंने मनन वोहरा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 1004 रन दर्ज हैं।

विज्ञापन

इविन लुईस

3 of 6
मुंबई की ओर से पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का साथ कैरेबियाई बल्लेबाज इविन लुईस ने बखूबी निभाया। 28 गेंदों पर 43 रन की पारी के बूते ही पहले विकेट के लिए 56 गेंदों पर 91 रन स्कोरबोर्ड पर आए, इससे लग रहा था कि मुंबई 200 रन के करीब पहुंचने में सफल रहेगी, लेकिन अंतिम दस ओवरों में वह 86 रन ही बना पाई।

4 of 6
मैच में जसप्रीत बुमराह ने गजब की गेंदबाजी की। अंतिम ओवर्स में जिस तरह उन्होंने केकेआर के बल्लेबाजों को बांधे रखा, वह काबिल-ए-तारीफ है। अपने 4 ओवर्स के कोटे में बुमराह ने 34 रन देकर आंद्रे रसेल जैसा अहम विकेट झटका। इसके अलावा खतरनाक दिख रहे क्रिस लीन और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे नितीश राणा का कैच पकड़ जसप्रीत बुमराह ने मैच केकेआर से छीन लिया।
विज्ञापन

5 of 6
पहले जरूरी मौके पर बल्ले से 11 गेंद पर 14 रन की अहम पारी खेलने वाले क्रुणाल को इस मैच का हीरो बताया जाए तो गलत नहीं होगा। क्रुणाल पांड्या ने 3 ओवर में 29 रन 1 विकेट लिया। जब केकेआर को आखिरी ओवर में 23 रन की दरकार थी तब कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद क्रुणाल को थमाई। रोहित के भरोसे पर खरा उतरते हुए क्रुणाल ने महज 9 रन देते हुए न सिर्फ मुंबई की जीत सुनिश्चित की बल्कि सुनील नरेन का बड़ा विकेट भी अपने नाम किया। इसके अलावा पांड्या ने शुभमन गिल के बाद निर्णायक मौके पर आंद्रे रसेल का दर्शनीय कैच भी लपका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hardik pandya
आखिरी ओवर्स में 20 गेंद पर 35 रन और फिर गेंदबाजी में 4 ओवर में 4.75 की इकॉनमी से 19 रन देकर 2 विकेट। ये आंकड़ें हैं हार्दिक पांड्या के, जिन्हें अपने इस कमाल के परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। जब भी टीम मुकाबले में पिछड़ते दिखी पांड्या ने अपने दम से मुंबई इंडियंस की वापसी करवा दी। बल्ले से 4 चौके और 1 छक्के उड़ाए तो गेंदबाजी में पहले शुभमन गिल फिर नितीश राणा को चलता किया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें