फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्वकप: दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी टीम इंडिया, आज कंगारुओं से है मुकाबला

Thu, 20 Jul 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc
मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को महिला विश्वकप के फाइनल में 2 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद सबकी नजरें गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डर्बी में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर टिक गईं हैं। दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए बेकरार हैं। डिफेंडिंग चैंपियन पांच बार की विश्वचैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला एक बार की फाइनलिस्ट टीम इंडिया से है। 
विज्ञापन

दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी टीम इंडिया, कंगारुओं से होगा मुकाबला

2 of 8
एलिस पेरी
वर्तमान फॉर्म और पिछले रिकॉर्ड के आधार पर कंगारुओं का पलड़ा ही भारी दिखाई पड़ रहा है। हालांकि कप्तान मिताली राज की सेना ने लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और सात में से 5 मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। टीम इंडिया अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 मैच में से 6 में जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थी। भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 में से 34 मैचों में पराजय झेलनी पड़ी है।  
विज्ञापन

दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी टीम इंडिया, कंगारुओं से होगा मुकाबला

3 of 8
ekta bisht
भारतीय टीम को लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार मिली थी, वहीं दक्षिण अफ्रीका के सामने टीम इंडिया को 115 रन से हार मिली थी। इसके अलावा बाकी मैचों में टीम इंडिया ने अच्छे अंतर से जीत हासिल हुई। ऑस्ट्रेलिया को केवल एक मैच में हार मिली। वह मैच भी बेहद रोमांचक रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उसे महज 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 
 

दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी टीम इंडिया, कंगारुओं से होगा मुकाबला

4 of 8
मिताली राज - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा टूर्नामेंट में लीग स्तर पर भारत को आठ विकेट से हराया था। मिताली राज की अगुवाई वाली टीम हालांकि उस हार का बदला चुकता करने उतरेगी। भारत अगर जीतता है तो टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंच जाएगा। भारत 2005 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। 
विज्ञापन

दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी टीम इंडिया, कंगारुओं से होगा मुकाबला

5 of 8
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : icc
दूसरा सेमीफाइनल डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा जहां भारत ने अपने चार ग्रुप मैच खेले हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ का आखिरी मैच शामिल था। जिसमें कप्तान मिताली राज ने शानदार शकत जड़ा था। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन उसका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। 
 
विज्ञापन

दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी टीम इंडिया, कंगारुओं से होगा मुकाबला

6 of 8
मिताली राज - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राउंड रॉबिन चरण में धीमी पारी खेलने वाली मिताली अपनी गलती सुधारना चाहेंगी जबकि पूनम राउत अपना शतकीय प्रदर्शन दोहराने के इरादे से उतरेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव वाले मैच में मिताली ने शतक बनाया जबकि वेदा कृष्णमूर्ति ने 40 गेंद में 70 रन जोड़े । इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ  79 रन पर समेटकर 186 रन से जीत दर्ज की। मिताली और कृष्णमूर्ति के अलावा हरमनप्रीत कौर ने भी अर्धशतक जमाया। 
विज्ञापन

दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी टीम इंडिया, कंगारुओं से होगा मुकाबला

7 of 8
स्मृति
टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का खराब फॉर्म हालांकि चिंता का सबब है। गेंदबाजी में स्पिनरों ने प्रभावित किया है लेकिन झूलन गोस्वामी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ  विश्व कप में पदार्पण करने वाली स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली बड़ी जीत से भारत के हौसले बुलंद होंगे। 
विज्ञापन

दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी टीम इंडिया, कंगारुओं से होगा मुकाबला

8 of 8
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम
वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। सात मैचों में से 4 मैचों मे उसे लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल हुई। ऐसे में भारत के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया अपने लीग मैच वाले प्रदर्शन को दोहराने की फिराक में रहेगी। भारतीय टीम के लिए चुनौती बड़ी है। 10 विश्वकप में से 8 बार फाइनल पहुंची है। जिसमें से 5 बार उसने खिताब पर कब्जा किया है। भारत के खिलाफ उसकी निगाहें 9वीं बार फाइनल खेलने और छठा खिताब जीतने पर होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें