फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविन पीटरसन की इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी वापसी, लेकिन इंग्लैंड के लिए नहीं खेलेंगे!

Thu, 20 Jul 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
केविन पीटरसन - फोटो : sportskeeda
इंग्लैंड टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो सकती है। मगर ये तय है कि वो इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं करेंगे। पीटरसन ने खुलासा किया है कि वो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं। पीटरसन का इंग्लैंड एंड वेल्स (ईसीबी) से कई बार विवाद हुआ है। 2013-14 एशेज सीरीज में इंग्लैंड की हार के बाद पीटरसन को राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से उन्होंने विश्व की कई घरेलू टी20 लीगों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
केविन पीटरसन
37 साल के हो गए पीटरसन प्रोटियाज टीम की तरफ से 2019 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए योग्य हैं। दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने कहा, 'आप दो साल बाद की बात कर रहे हैं। कौन जानता है कि मैं खेलूंगा या नहीं। इंतजार कीजिए, पता नहीं मैं कहा रहूंगा। मैं अगले दो सालों में दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी क्रिकेट खेलने वाला हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
केविन पीटरसन
पीटरसन ने आगे कहा, 'इंग्लैंड में अगले साल खेलना मुश्किल होगा क्योंकि अफ्रीका में मेरा परिवार है और इस समय में यहां रहने में मुझे अच्छा लग रहा है। मैं अगले वर्ष इंग्लैंड में नहीं रहूंगा। मुझे नहीं लगता कि 39 की उम्र होने पर मैं इंग्लैंड की गर्मी में खेल सकूंगा।'

4 of 5
केविन पीटरसन - फोटो : twitter
पीटरसन ने नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में दमदार अर्धशतक जमाया, जिसकी मदद से ससेक्स ने एसेक्स पर 10 रन की जीत दर्ज की। पीटरसन ने दो साल के बाद इंग्लैंड में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला। हालांकि, पीटरसन को बल्लेबाजी के दौरान काफ में चोट लग, जिसकी वजह से उन्होंने फील्डिंग नहीं की। पीटरसन ने भी स्वीकार किया कि क्रिकेट के मैदान में वापसी करने के बाद फिटनेस सबसे बड़ी समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केेविन पीटरसन - फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'मुझे बल्लेबाजी करना पसंद हैं। मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकता हूं क्योंकि मुझे बल्लेबाजी की कला पसंद हैं। मैं अब बुजुर्ग हो गया हूं। मुकाबले में मुझे काफ में चोट लगी, जिसकी वजह से मैं फील्डिंग नहीं कर पाया। अगर मैं वहां जाकर फील्डिंग करता तो ज्यादा दिक्कत भी हो सकती थी।' पीटरसन को इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी अनुभव हासिल हैं। उन्होंने 104 टेस्ट में 8181 रन, 136 वन-डे में 4440 रन और 37 टी20 इंटरनेशनल में 1176 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें