फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL मैच के दौरान महिला के साथ स्टेडियम में छेड़छाड़, अकेली देख बिगड़ी थी नीयत

Mon, 16 Apr 2018 07:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Mumbai Indians
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल के मैच के दौरान एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का है, जहां शनिवार रात खेले गए मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच के दौरान कथित रूप से यह घटना घटी। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
26 वर्षीय आरोपी का नाम गेंदराज सतनामी है। पुलिस ने उसे आज लोकल मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी वानखेड़े स्टेडियम में एक कॉन्ट्रैक्टर के पास काम करता था।
 
विज्ञापन

3 of 4
पीड़िता के मुताबिक घटना के वक्त वहां कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाने की फिराक में पहले तो गेंदराज ने आपत्तिजनक कमेंट किया। इसके पहले आरोपी और आगे बढ़ पाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना स्टेडियम के बाहर हुई। मगर घटनास्थल वानखेड़े परिसर के अंदर ही है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : ipl

बता दें कि शनिवार को खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में जेसन रॉय के तूफानी  53 गेंद पर 91 रन की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने ये मैच अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें