फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस टीम को 2 बार बनाया IPL चैंपियन उसी को अपने सिक्सर से हराया, मैच के बाद भावुक हुआ यह खिलाड़ी

Mon, 16 Apr 2018 07:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IPL 2018 में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से रौंदा। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जवाब में SRH ने  6 गेंदें शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यूसुफ पठान ने रसेल की गेंद पर विजयी छक्का जमाया। केकेआर को 2 बार ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान निभाने वाले पठान मैच के बाद भावुक भी नजर आए। उनकी एक फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
सातवें नंबर पर बल्लेबाज करने मैदान पर उतरे पठान ने महज 7 गेंदों में 17 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक शानदार छक्का भी जमाया। मैच के बाद एक तस्वीर में यूसुफ पठान इमोशनल नजर आ रहे हैं। केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से भावुक अंदाज में गले मिल रहे हैं।

 

 
विज्ञापन

3 of 4
इससे पहले यूसुफ पठान ने 100 से ज्यादा मैच केकेआर के लिए खेले, जिसमें 2012 और 2014 IPL विजेता टीम के वो सदस्य भी थे। मगर इस बार केकेआर फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने अनुभवी विस्फोटक बल्लेबाज पर इस साल दांव लगाया।
विज्ञापन

4 of 4

इस शानदार जीत के बाद हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। इस साल टीम ने अभी तक तीन मैच खेले है और तीनों में ही जीत हासिल की है। अब उसका अगला मैच गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होना है। दूसरी ओर केकेआर सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स से भिड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें