रविवार को विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया । धोनी ने इस मैच में ना सिर्फ अपने ताबड़तोड़ बैटिंग के अंदाज दिखाए, बल्कि महान खिलाड़ियों की सूची में भी वो शामिल हो गए। धोनी ने एक ऐसे रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिस रिकॉर्ड के पास अब तक सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी पहुंच पाए हैं। विश्व कप 2019 में भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार शतक जड़ा।