फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'धक-धक गर्ल' माधुरी अपने फेवरेट क्रिकेटर से मिली, खुशी में शेयर की फोटो हुई वायरल

Sun, 20 May 2018 03:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर में माधुरी के साथ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह तस्वीर माधुरी के 51वें बर्थडे पर आईपीएल के प्री मैच शो 'एक्स्ट्रा इंनिंग्स' के दौरान ली गई है।
विज्ञापन

2 of 5
gavaskar and madhuri
माधुरी ने अपने जन्मदिन का करीब एक हफ्ता बीत जाने के बाद यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। यह तस्वीर पोस्ट करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा... 'बेहद शानदार बर्थडे सरप्राइज था यह मेरे लिए..सुनील गावस्कर से मुलाकात'
 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित
बता दें कि दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर के प्रति माधुरी की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। माधुरी गावस्कर की बहुत बड़ी फैन हैं। माधुरी के बर्थडे को उस वक्त चार चांद लग गए जब उनके जन्मदिन के मौके पर गावस्कर खुद केक लेकर पहुंचे।

4 of 5
madhuri dixit
बता दें कि काफी समय पहले माधुरी का एक वीडियो भी काफी चर्चाओं में रहा था, जिसमें उन्होंने लिटिल मास्टर से अपनी मोहब्बत का इजहार किया था। इस इंटरव्यू के वक्त माधुरी की उम्र सिर्फ 23 वर्ष थी, जबकि सुनील गावस्कर 41 साल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गावस्कर
इस इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था, 'मैं सुनील गावस्कर की बड़ी दीवानी हूं। वो बहुत आकर्षक हैं और अब तो वह मेरे सपनों में भी आने लगे हैं। मैंनें उन्हें खेलते देखा है और मुझे वह काफी पसंद हैं।' बता दें कि सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें