इंडियन टी-20 लीग में आज 41वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में धोनी की चेन्नई और विलियमसन की हैदराबाद का होगा आमना-सामना। हैदराबाद की टीम को एक बार फिर से वार्नर-बेयरस्टो की अपनी ओपनिंग जोड़ी से उम्मीदें होंगी तो वहीं चेन्नई फिर से धोनी की मदद से जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
अंक तालिका की बात करें तो चेन्नई की टीम 10 में से 7 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है तो वहीं हैदराबाद की टीम 9 में से 5 मुकाबले जीतकर चौथे पायदान पर है।