फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: दिल्ली के खिलाफ रहाणे ने लगाया शतक, ये 5 खिलाड़ी भी लगा चुके हैं शतक

Tue, 23 Apr 2019 10:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रहाणे - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन धमाकेदार तरीके से जारी है। सोमवार तक खेले गए 40 मुकाबलों में कई सारे रिकॉर्ड बने और बिगड़े हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में 450 से अधिक छक्के देखने को मिले हैं, वहीं कई शतक भी लग चुके हैं।

अजिंक्य रहाणे ने सोमवार को खेले गए 40वें मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ मात्र 58 गेंदों में शतक लगाया। रहाणे ने मैच में 63 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रन की नाबाद पारी खेली।

आईए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने जड़ दिए हैं शतक।
 
विज्ञापन

2 of 6
जॉनी बेयरस्टो
जॉनी बेयरस्टो
इंडियन टी-20 लीग के 11वें मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने लगाया शतक। अपना पहल टी-20 लीग खेल रहे बेयरस्टो ने मात्र 52 गेंदों अपना शतक पूरा किया। बेयरस्टो ने मैच में 56 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 114 रन बनाए।

 
विज्ञापन

3 of 6
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
संजू सैमसन
टी-20 लीग के 8वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शतक लगाया। सैमसन ने मात्र 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सैमसन ने मैच में मात्र 55 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 102 रनों की नाबाद पारी खेली।


 

4 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
डेविड वार्नर
इंडियन टी-20 लीग के 11वें मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने लगाया शतक। वार्नर ने मात्र 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वार्नर ने मैच में 55 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। 

 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : pti
विराट कोहली
कोलकाता के खिलाफ लीग के 35वें मुकाबले में विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक लगाया। विराट ने मात्र 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। विराट ने मैच में 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल - फोटो : social media
केएल राहुल 
राहुल ने मुंबई के खिलाफ खेलते हुए अपना शतक जड़ा। लीग के 24वें मुकाबले में राहुल ने 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। राहुल ने मैच में 64 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें