आंद्रे रसेल
मैच के बाद दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट, फैन एक बार फिर रसेल के मुरीद हो गए। टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि, 'रसेल शानदार खिलाड़ी हैं। वह विशेष हैं और यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने बतौर खिलाड़ी टीम की सफलता में जबरदस्त योगदान दिया। जिस तरह की उन्होंने परिपक्वता दर्शाई है, वह शानदार है।'