फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आखिरी दो ओवर में पलटा मैच, हार के बावजूद KXIP के इन खिलाड़ियों ने जीता दिल

Sat, 10 Oct 2020 08:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : @lionsdenkxip
आईपीएल 2020 के 24वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के मुंह से जीत छीन ली। मैच का फैसला आखिरी गेंद में हुआ, जिसमें केकेआर ने दो रन से बाजी मार ली। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पंजाब की टीम ने पांच विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी और मैच हार गई। यह इस टूर्नामेंट में उसकी पांचवीं हार है। आखिर के दो ओवरों में मैच का रुख पलट गया और मैच केकेआर के पाले में चला गया। हार के बावजूद KXIP के इन खिलाड़ियों ने जीता दिल।
विज्ञापन

2 of 6
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
केएल राहुल
पंजाब के कप्तान व सलामी बल्लेबाजी केएल राहुल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 58 गेंदों में छह चौके की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 6
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@lionsdenkxip
मयंक अग्रवाल
केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने उतरे मयंक अग्रवाल ने 39 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 115 रन की शतकीय साझेदारी की। 

4 of 6
अर्शदीप सिंह - फोटो : @lionsdenkxip
अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह ने चार ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। रसेल केवल पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी
किंग्स इलेवन के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चार ओवरों में 30 रन देकर एक विकेट झटके। शमी ने सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (4) को चलता किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि बिश्नोई - फोटो : social media
रवि बिश्नोई
युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई ने चार ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट लिए। उन्होंने इयोन मोर्गन को 24 रन के स्कोर पर मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें