कोरोना के झटके से ऑटो सेक्टर तेजी से उबर रहा है। सितंबर महीने में लगभग सभी कार कंपनियों की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई। यही हाल एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट का भी रहा, जहां एक कंपनी को छोड़ कर सबकी बिक्री बढ़ी है। सितंबर 2020 में 32,371 एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की भारत में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में 23,922 एंट्री-लेवल हैचबैक गाड़ियों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस सितंबर एंट्री हैचबैक गाड़ियों की बिक्री 35 फीसदी बढ़ी है। आज हम आपको एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट की टॉप-4 कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।