फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया, 'स्पिन तिकड़ी' के दम पर इंग्लिश बल्लेबाजों को कराएगी 'गुगली डांस'

Sat, 28 Jul 2018 10:08 AM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ashwin kuldeep and jadeja
इंग्लैंड में यूं तो पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहती हैं लेकिन इस बार गर्मियों में मौसम का मिजाज स्पिनरों के अनुकूल नजर आ रहा है। मेजबान टीम ने भी भारत के खिलाफ डेढ़ साल बाद लेग स्पिनर आदिल राशिद को टेस्ट मैचों में मौका दिया है जबकि ऑफ स्पिनर मोइन अली की वापसी हुई है।

भारत का स्पिन विभाग भी मजबूत हैं जिसमें अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अलावा, रविंद्र जडेजा और चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव शामिल हैं। बर्मिंघम में एक अगस्त से शुरू हो रहे टेस्ट में अंतिम एकादश में जगह बनाने को लेकर भारत के तीनों स्पिनरों में होड़ है।
विज्ञापन

अश्विन का अनुभव

2 of 8
ravichandran ashwin - फोटो : File
अश्विन को इंग्लैंड की पिचों का अच्छा अनुभव है। वह पिछले साल भी काउंटी खेल चुके हैं और तब उन्होंने 29.15 की औसत से 20 विकेट लिए थे। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भी वह इंग्लैंड में रुकेंगे और वारसेस्टरशायर के लिए खेलेंगे। सीमित ओवरों में नजरंदाज किए गए अश्विन को पांच दिवसीय प्रारूप में अपनी उपयोगिता साबित करनी है। 

ओवरऑल प्रदर्शन
टेस्ट            विकेट        श्रेष्ठ 
58              316          7/59

इंग्लैंड में प्रदर्शन 
टेस्ट            विकेट        श्रेष्ठ 

04               03           3/72
विज्ञापन

जडेजा के पास ऑलराउंडर क्षमता 

3 of 8
विराट कोहली और रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter
जडेजा बाएं हाथ के उपयोगी स्पिनर होने के अलावा एक अच्छे बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर भी हैं। कप्तान कोहली के पास जडेजा के रूप में एक अतिरिक्त ऑलराउंडर का विकल्प है। इंग्लैंड में चार साल पहले दौरे में जडेजा टीम का हिस्सा थे उन्होंने चार मैचों में नौ विकेट लिए थे। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

ओवरऑल प्रदर्शन
टेस्ट            विकेट        श्रेष्ठ 
36            171    7/48

इंग्लैंड में प्रदर्शन 
टेस्ट            विकेट        श्रेष्ठ 

04               09           3/52

कुलदीप तुरुप का इक्का 

4 of 8
`कुलदीप यादव
तेइस साल के इस युवा गेंदबाज ने अब तक दौरे में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। पहले टी-20 में पांच विकेट और पहले वनडे में 25 रन देकर उनका छह विकेट विकेट लेना दर्शाता है कि कुलदीप का अगर दिन हो तो किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने में माहिर हैं। गुगली बेहद घातक है और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए कलाई का स्पिनर हमेशा कमजोरी रहा है।  

ओवरऑल प्रदर्शन
टेस्ट            विकेट        श्रेष्ठ 
02            09    4/40

 
विज्ञापन

कुंबले सबसे सफल स्पिनर 

5 of 8
जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले
भारत के सबसे सफल स्पिनर अनिल कुंबले ने इंग्लैंड में दस टेस्ट मैचों में 41.41 की औसत से 36 विकेट लिए हैं। हरभजन ने पांच मैचों में 14 विकेट लिए थे। महान बिशन सिंह बेदी के 12 मैचों में 35 और चंद्रशेखर नौ मैचों में 31 विकेट ले पाए हैं। 
विज्ञापन

कलाई के स्पिनर उपयोगी 

6 of 8
kuldeep yadav
इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज कलाई के स्पिनरों का ज्यादा बेहतर ढंग से सामना नहीं कर पाते और भारत इस कमजोरी को भुना सकता है। पाक के स्पिनर यासिर शाह इंग्लैंड में टीम को कई मैच जिता चुके हैं।
विज्ञापन

गुगली बड़ा हथियार 

7 of 8
`कुलदीप यादव
कुलदीप ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले टी-20 में 24 रन देकर पांच विकेट लेकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। बेयरस्टो, जोए रूट और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज उनके शिकार बने थे। वो बात अलग है कि वनडे सीरीज में रूट ने दो शतकीय पारियां खेलकर कुलदीप की काट निकालते नजर आ रहे हैं। मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में कुलदीप ने प्रभावित किया था।

गेंदबाजी की उनकी अनूठी शैली बल्लेबाजों के लिए चुनौती रहती है। दुनिया में बाएं हाथ के लेग स्पिनर ज्यादा नहीं है, इसलिए बल्लेबाज उनके ज्यादा अभ्यस्त भी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने चार मैचों में सात विकेट लिए थे। उनकी गुगली बेहद घातक होती है।
विज्ञापन

द्रविड़ की कप्तानी में जीती सीरीज

8 of 8
राहुल द्रविड़
यह भारतीय टीम का इंग्लैंड का 18वां दौरा है और 2000 के बाद पांचवां। इस दौरान भारत ने केवल छह टेस्ट जीते हैं जिनमें तीन जीत पिछली चार सीरीज में मिली है। चार सीरीज में से दो सीरीज इंग्लैंड के खाते में गई हैं जिसमें 2014 की पिछली सीरीज शामिल हैं जिसमें इंग्लैंड 3-1 से जीता था और एक मैच ड्रॉ रहा था। भारत ने पिछली सीरीज 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में जीती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें