वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण दुनिया में लोकप्रिय हैं। दोनों बल्लेबाजों को आक्रामक अंदाज में बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाना जाता है। अब गेल-मैकुलम ने एकसाथ ओपनिंग की, तो आप समझ ही सकते हैं कि गेंदबाजों का क्या हुआ होगा।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : live in style
गेल और मैकुलम ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में एकसाथ ओपनिंग की और गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। टूर्नामेंट के 22वें मैच में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेलते हुए गेल और मैकुलम ने सिलहट सिक्सर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 8 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
3 of 5
ब्रेंडन मैकुलम
गेल अधिक आक्रामक मोड में नजर आए और वो सिर्फ चौके और छक्के जड़कर ही रन बना रहे थे। मगर गेल अकेले कहां थे, दूसरे छोर से ब्रेंडन मैकुलम भी यही काम कर रहे थे और गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। मैकुलम ने सिर्फ 21 गेंदों में 33 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में तीन चौके व इतने ही छक्के लगाए। वहीं गेल ने 39 गेंदों में अर्धशतक बनाया। उन्होंने इस दौरान दो चौके जबकि पांच छक्के जड़े।
4 of 5
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : IPL
गेल और मैकुलम की आतिशी पारियों की मदद से रंगपुर राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में सिलहट सिक्सर्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से गंवा बैठी।
यह मुकाबला काफी रोमांचक चल रहा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिलहट सिक्सर्स ने एक समय 25 रनों पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में उनका जीतना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन इसके बाद नासिर हुसैन और सब्बीर रहमान जम गए और चौकों छक्कों की बरसात करने लगे। दोनों ने आपस में शतकीय साझेदारी निभाई और देर सवेर टीम को जीत की ओर ले जाने लगे। लेकिन 18वें ओवर में रहमान 49 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए और इसके बाद सिलहट टीम की लय बिगड़ गई।