फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृणाल पांड्या ने छोटे भाई का जमकर उड़ाया मजाक, बोले- केन्या वाले इसलिए देते थे हार्दिक को ऑटोग्राफ

Fri, 01 Jun 2018 05:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृणाल और हार्दिक पांड्या
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पांड्या ब्रदर्स आईपीएल के 11वें सीजन के दौरान खूब चर्चा में रहे। गौरतलब है कि हार्दिक पहले से ही टीम इंडिया में खेलते है, जबकि उनके भाई कृणाल को इस चीज का बेसब्री से इंतजार है। दोनो भाई स्टेडियम के बाहर जमकर मस्ती करते हैं। इस बीच कृणाल ने अपने छोटे बाई हार्दिक पांड्या का जमकर मजाक उड़ाया है, जानिए क्यों?
विज्ञापन

2 of 5
कृणाल और हार्दिक पांड्या
दरअसल, 'वॉट द डक' कार्यक्रम में कृणाल ने कहा, ' हार्दिक बचपन से ही वेस्ट इंडीयन की तरह दिखाई देता है। जब कभी उसे (हार्दिक) कोई काला कहकर बुलाता था, तो मेरी मां उनके साथ लड़ने लगती थी कि वह काला नहीं है। मैं हमेशा मां को कहता था कि आप लड़ क्यों रहे हो आपका बेटा काला है और अगर कोई उसे काला कहकर बुलाता है, तो वह गलत नहीं हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
कृणाल और हार्दिक पांड्या
कृणाल ने साल 2003 के एक मजेदार वाकये को याद किया जब केन्या के खिलाड़ियों ने सोचा कि हार्दिक पांड्या केन्या का रहने वाला है और उन्हें लगा कि वह भारतीय नहीं है। कृणाल ने कहा कि 'एक बार केन्या की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2003 से पहले बड़ौदा में प्रैक्टिस करने आई थी। केन्या के खिलाड़ी बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। हार्दिक उस समय कैरेबियन बच्चे की तरह दिखता था, न कि भारतीय।'
 

4 of 5
कृणाल और हार्दिक पांड्या
हाल ही में कृणाल ने बताया कि हार्दिक पंड्या कैरेबियाई मूल के लगते हैं न कि भारतीय। उन्होंने आगे कहा, 'बड़ौदा में बच्चे केन्या के खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेना चाहते थे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी उन्हें ऑटोग्राफ नहीं दे रहा था। अचानक, उन्होंने हार्दिक को देखा और सभी के बीच, उन्होंने हार्दिक को अकेले ऑटोग्राफ दिए, क्योंकि उन्हें लगा कि हार्दिक पंड्या उनके देश से है। इस कारण उन्होंने इसे ऑटोग्राफ दिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृनाल पांड्या
बता दें कि हार्दिक औक कृणाल दोनों पांड्या ब्रदर्स ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। दोनों ने आईपीएल 2018 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए दोनों भाइयों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हार्दिक ने 13 मैचों में 260 रन बनाने के साथ-साथ और 18 विकेट लिए हैं, जबकि कृणाल पांड्या ने 14 मैचों में 228 बनाने के साथ-साथ 12 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें