फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम को BCCI ने दी थी कड़ी सजा, रॉयल्स ने पहचाना टैलेंट और अब बना IPL का हीरो

Mon, 23 Apr 2018 12:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Krishnappa Gowtham
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत का किला फतह करने वाले कृष्णप्पा गौतम रातों रात स्टार बन गए हैं। गौतम ने सीजन-11 के 21वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Krishnappa Gowtham
बता दें कि के गौतम वही खिलाड़ी हैं, जिसे आज से तीन साल पहले बीसीसीआई ने कड़ी सजा देते हुए 'इंडिया ए' से बाहर कर दिया था। बीसीसीआई के प्रवक्ता राहुल जोहरी ने गौतम के खिलाफ मैदान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और खराब फिटनेस का हवाला दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
बीसीसीआई
हालांकि स्पोक्सपर्सन के इस बयान के बाद बड़ा बवाल हुआ था। दरअसल गौतम को बाहर करने का जो कारण राहुल जोहरी ने बताया था, उस पर विश्वास करना किसी के लिए भी आसान नहीं था। इंडिया ए से बाहर किए जाने के तीन महीने बाद ही गौतम ने केपीएल (कर्नाटका प्रीमियर लीग) में बेलागावी पैंथर्स के साथ जोरदार वापसी की।

4 of 5
के गौतम - फोटो : ipl
इतना ही नहीं, शॉर्ट क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने अपने जानदार प्रदर्शन की बदौलत खास पहचान बनाई। गौतम की बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी का ध्यान गया और उसने इस खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल करने में जरा भी देर नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौथम कृष्णपा
आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में इस होनहार खिलाड़ी को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स ने 6.2 करोड़ रुपये में गौतम को खरीदा और अपने गुट में शामिल किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गौतम की पारी देखने के बाद राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी का यह फैसला बिलकुल सही नजर आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें