रूट के अब टेस्ट में 34 शतक हैं। रूट ने अभी तक टेस्ट में 265 पारियों में 12377 रन बना लिए हैं, जबकि सचिन ने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15921 रन बनाए थे। रूट सचिन के रनों के महारिकॉर्ड से बस 3544 रन ही दूर हैं। वह अभी 33 साल के हैं और उनमें अभी काफी क्रिकेट बची है। ऐसे में सचिन के रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है।
इंग्लैंड के जो रूट पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। खासतौर पर क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि रूट अगर दो-तीन साल इसी तरह के फॉर्म में रहते हैं तो महान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। रूट फैब-4 का हिस्सा हैं। यानी मौजूदा समय के शीर्ष चार बल्लेबाजों में उनका नाम आता है। इस लिस्ट के बाकी बल्लेबाज- भारत के विराट कोहली, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। हालांकि,बहस विराट या रूट के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज होने को लेकर छिड़ी रहती है।
विज्ञापन
2 of 5
गिलक्रिस्ट और वॉन
- फोटो : Twitter
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हाल में हमवतन जो रूट को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज चुना था। हालांकि, उसी चर्चा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के स्टार विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ बताया था। हालांकि, दोनों इस बात से सहमत थे कि कोहली सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज हैं, लेकिन वॉन ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपने हालिया फॉर्म को देखते हुए रूट का पक्ष लिया था। इसके बाद गिलक्रिस्ट ने तर्क दिया था कि रूट ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट शतक नहीं बनाया है। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में कोहली की 123 रन की पारी को उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया।
विज्ञापन
3 of 5
जो रूट
- फोटो : Twitter
गिलक्रिस्ट ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर कहा, 'पिछले कुछ समय से या यूं कहें कि लंबे समय से जो रूट के आंकड़े शानदार रहे हैं। वह इंग्लैंड के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। मैंने पर्थ स्टेडियम में जो शतक लगते देखे उनमें से विराट का सर्वश्रेष्ठ था। यह उनका ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहला शतक था। वह एक अलग शैली के बल्लेबाज हैं। मैं शायद विराट को अपना पसंदीदा चुनूंगा।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
इस पर वॉन ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इसको लेकर कोई बहस नहीं करूंगा। मैं कहूंगा कि विराट ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ हैं। बाकी विश्व में कहीं और मैं जो रूट के साथ जाऊंगा।' रूट फिलहाल अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ समय में से एक का आनंद ले रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था।
रूट ने उस शतक के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ने में मदद की थी। रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट के अब टेस्ट में 34 शतक हैं। रूट ने अभी तक टेस्ट में 265 पारियों में 12377 रन बना लिए हैं, जबकि सचिन ने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15921 रन बनाए थे। रूट सचिन के रनों के महारिकॉर्ड से बस 3544 रन ही दूर हैं। वह अभी 33 साल के हैं और उनमें अभी काफी क्रिकेट बची है। ऐसे में सचिन के रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है। दूसरी ओर कोहली ने अपना पिछला शतक जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। तब से उन्होंने अपनी पिछली चार पारियों में सिर्फ एक 50+ स्कोर दर्ज किया है। कुल मिलाकर कोहली के नाम 113 टेस्ट में 8,848 रन हैं, जिसमें 29 शतक उनके नाम हैं।