फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी महल की तरह है क्रिस गेल का बंगला, जीते हैं रॉयल जिंदगी

Fri, 17 May 2019 01:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 20
गेल घर - फोटो : अमर उजाला
39 साल के हो चुके क्रिस गेल क्रिकेट की दुनिया में विस्फोटक बल्लेबाज के नाम से मशहूर हैं। गेल सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं।
 
विज्ञापन

2 of 20
क्रिस गेल
गेल को फटाफट क्रिकेट का किंग कहा जाता है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका कोई मुकाबला नहीं है। उनकी बल्लेबाजी के आगे गेंदबाज भी परेशान हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 20
क्रिस गेल
गेल ने टी-20 क्रिकेट में 12000 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें 21 शतक शामिल हैं।

4 of 20
chris gayle
गेल लगभग पूरी दुनिया की टी-20 टूर्नामेंट में शिरकत करते हैं। गेल विंडीज टीम से ज्यादा टी-20 फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आते हैं।
विज्ञापन

5 of 20
क्रिस गेल - फोटो : thedailystar
गेल विंडीज के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु, किंग्स XI पंजाब, लाहौर कलंदर्स, ढाका ग्लैडिएटर्स, जमैका तलावाह, मेलबर्न रेनेगेड्स, कराची किंग्स और सिडनी थंडर जैसी टीमों के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन

6 of 20
chris gayle - फोटो : facebook
इन तमाम तरह की लीग में खेलने के लिए गेल को अच्छी-खासी रकम मिलती है। गेल सिर्फ IPL से ही 10 से 12 करोड़ रुपए सालाना कमा लेते हैं।
विज्ञापन

7 of 20
गेल बंगला - फोटो : social media
अपनी बेशुमार दौलत और शोहरत के साथ, गेल का लाइफस्टाइल भी जबरदस्त हैं। जमैका में जन्में गेल ने जमैका में ही एक बंगला खरीदा है।
 

8 of 20
गेल - फोटो : social media
गेल ने अपने बंगले का नाम ‘CG333’ रखा है। इसका एड्रेस सीजी 333 मेंशन, सेंट एंड्रयू, जमैका है।

 

9 of 20
गेल - फोटो : social media
कई तरह की सुविधाओं से लैश गेल का बंगला किसी महल से कम नहीं है। 
 

10 of 20
गेल पूल - फोटो : social media
गेल के इस बंगले की कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा है। गेल अपने बंगले पर खूब मस्ती करते हैं और अक्सर मैच जीतने के बाद यहां पार्टी करते हैं। 

11 of 20
गेल - फोटो : social media
गेल के इस आलीशान बंगले में में छत पर ही स्विमिंग पूल मौजूद है जिसकी तस्वीरें गेल अक्सर शेयर करते रहते हैं।
 

12 of 20
गेल क्लब - फोटो : social media
गेल ने अपने बंगले में एक ‘स्ट्रिप क्लब’ भी बना रखा है। इस बात को गेल ने एक इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया था। गेल ने उस इंटरव्यू में कहा था कि यदि किसी क्रिकेटर के घर में ‘स्ट्रिप क्लब’ नहीं, तो वो क्रिकेटर नहीं। 



 

13 of 20
गेल रूम - फोटो : social media
गेल के बेडरूम की छत कांच की है। गेल को अपना बेडरूम सबसे ज्यादा पसंद है।

14 of 20
गेल कार - फोटो : social media
गेल के पास मर्सिडीज और लैंड क्रूजर कारें और हार्ले डेविसन बाइक भी है।

15 of 20
क्रिस गेल - फोटो : Social Media
पैसों के मामले में गेल काफी रईस हैं, साल 2018 तक गेल की कुल संपत्ति $350 लाख बताई गई थी।

16 of 20
गेल फॅमिली - फोटो : social media
गेल ने बचपन के दिन काफी गरीबी में बिताए थे। उनके पिता आम पुलिसवाले थे और उनकी मां कॉलोनी में बादाम और नमकीन बेचती थी।

17 of 20
गेल की बेटी - फोटो : social media
गेल अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ रहते हैं और उनकी एक बेटी भी है, हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई है।

 

18 of 20
क्रिस गेल
गेल कहते हैं कि वो रिकॉर्ड का पीछा नहीं करते। उन्हें अपनी ताकत पर इतना भरोसा है कि वो नए नए रिकॉर्ड खुद ही बना सकते हैं।

19 of 20
क्रिस गेल - फोटो : getty
गेल ने टेस्ट क्रिकेट में 2 बार तिहरा शतक लगाया है। टी-20 की सबसे बड़ी पारी भी उन्हीं के नाम है। टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी गेल ही हैं।
विज्ञापन

20 of 20
क्रिस गेल
गेल कहते हैं कि जिंदगी बहुत छोटी है और वो हर पल को खुलकर जीना चाहते हैं। वो कहते हैं कि उन्हें शाही जिंदगी ही रास आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें