फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या के बाद राहुल ने लोकपाल के सामने रखा अपना पक्ष, जल्द लिया जाएगा अंतिम फैसला

Wed, 10 Apr 2019 03:11 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
टीवी शो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हार्दिक पंड्या के बाद बुधवार को लोकपाल डीके जैन के सामने केएल राहुल ने भी अपना बयान दर्ज करवा दिया है। डीके जैन ने इस पर कहा कि दोनों खिलाड़ियों सुनवाई पूरी हो चुकी है और वह जल्द ही इस पर कोई फैसला लेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
kl rahul hardik pandya
इससे पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के टीम होटल में लोकपाल से मुलाकात की थी।' सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जैन ने इस मामले में राहुल और पंड्या को पिछले सप्ताह नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए पेश होने का निर्देश दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
pandya kl rahul
जैन पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए को मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें कि जनवरी के शुरुआती हफ्ते में कॉफी विद करण का यह विवादित एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया था।
 

 

4 of 5
pandya kl rahul
लेकिन बात में BCCI ने अपने रूख में नरमी दिखाते हुए दोनों खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी। नव नियुक्त लोकपाल डी के जैन ने खुद पांड्या और राहुल को नोटिस भेजने के बारे में जानकारी दी थी। जैन ने कहा था, 'ये नोटिस पांड्या और राहुल को अपना पक्ष रखने के लिए भेजा गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pandya kl rahul
यह बात भी पहले से साफ हो चुकी थी कि दोनों खिलाड़ी 11 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पहले लोकपाल के सामने पेश होना पड़ सकता है। बता दें कि महिलाओं पर टिप्पणी करने के चलते राहुल-पांड्या को आलोचकों की तीखी प्रतिक्रिया का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें