फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पारी को कैसे संवारना है अब अच्छी तरह समझ गया हूं'

Wed, 08 Jan 2020 09:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि वह खेल को पढ़ने और अपनी पारी को संवारने को लेकर काफी बेहतर हो गए हैं। यही सीमित ओवरों के प्रारूप में उनके प्रदर्शन में आई निरंतरता का कारण है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत की जीत के बाद राहुल ने कहा, 'मैं रन बना रहा हूं और खेल को पढ़ने की क्षमता काफी बेहतर हुई है। मुझे पता है कि अपनी पारी को कैसे संवारना है। मुझे लगता है कि पहले मैं ऐसा नहीं कर पा रहा था। मुझे हालांकि हमेशा से पता था कि मेरे पास रन बनाने वाला खेल है और सिर्फ क्रीज पर समय बिताने से सब कुछ ठीक हो जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
श्रीलंका के 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सात विकेट की जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। मैच में 32 गेंद में 45 रन की पारी खेलने वाले राहुल ने श्रीलंका को कम स्कोर पर रोकने का श्रेय गेंदबाजों को दिया।
विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
राहुल ने 2019 में सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वनडे में दो शतक और तीन अर्द्धशतक जबकि टी20 में भी वह तीन अर्द्धशतक जड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें