फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की फॉर्म पर रिपोर्टर ने उठाया सवाल, केएल राहुल ने दिया होश उड़ाने वाला जवाब

Thu, 21 Dec 2017 05:11 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में जीत के बाद एमएस धोनी के फॉर्म पर पूछे गए सवाल का होश उड़ाने वाला जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
कर्नाटक के बल्लेबाज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मुझे नहीं पता कि आप किस फॉर्म के बारे में सवाल कर रहे हैं, लेकिन जब भी मैं टीवी चलाता हूं या फिर धोनी के साथ खेलता हूं, वो हमेशा रन बनाते हुए दिखते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल - फोटो : BCCI
राहुल ने दमदार अंदाज में धोनी का साथ दिया। बता दें कि केएल राहुल (61) और एमएस धोनी (39*) की उम्दा पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने विशाल स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका को 93 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

4 of 5
एम एस धोनी - फोटो : BCCi
राहुल को धोनी को टीम इंडिया का मैच विनर करार दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा है कि धोनी हमेशा ड्रेसिंग रूम में मोटिवेट रहते हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसे हम मानते हैं। वो मैच विजयी खिलाड़ी हैं और वो हमेशा ऐसे रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी - फोटो : icc
राबती स्टेडियम में पिछली बार एमएस धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 122 गेंदों में 134 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने 381 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर 15 रन से जीत दर्ज की। राहुल ने कहा, 'पिछली बार धोनी ने यहां शतक जमाया था। वो हर मैच में उम्दा योगदान देते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें