फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL पहला टी20: टीम इंडिया के ये 5 सिंघम श्रीलंका पर पड़े भारी, ऐसे याद दिलाई नानी

Thu, 21 Dec 2017 03:14 PM IST
amarujala.com, presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने बुधवार को कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के मिलेजुले प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने श्रीलंका को 93 रन से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। यह मैच दूसरी पारी में एकतरफा नजर आया क्योंकि श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने समर्पण कर दिया। इस मैच में भारत की जीत के कई हीरो रहे, लेकिन चलिए जानते हैं कि टॉप-5 में कौन अपनी जगह पक्की कर पाया:
विज्ञापन

2 of 6
Manish Pandey
5) मनीष पांडे- 28 वर्षीय मनीष पांडे ने 18 गेंदों में दो चौको और इतने ही छक्को की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। पांडे जब बल्लेबाजी करने आए तब पारी में 33 गेंदे बची थी और टीम इंडिया का स्कोर 112/3 था। पांडे ने धोनी के साथ 68 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मनीष ने आकर्षक शॉट्स लगाए और अपने आप को साबित किया।
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
4) कुलदीप यादव- चाइनामैन ने एक बार फिर चमकदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया की जीत बेहद आसान बनाई। कुलदीप यादव ने चहल के साथ मिलकर श्रीलंकाई पारी को तहस-नहस कर दिया। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज ने 4 ओवर में बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन खर्च किए जबकि दो विकेट चटकाए। बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर ने कुसल परेरा (19) और दासुन शनाका को अपना शिकार बनाया।

4 of 6
केएल राहुल - फोटो : BCCI
3) केएल राहुल- केएल राहुल ने पहले टी20 इंटरनेशनल में साबित किया कि उनमें भविष्य का सुपरस्टार बनने की क्षमता है। वन-डे सीरीज में अपनी चांस का इंतजार करने वाले राहुल ने बाराबती स्टेडियम में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 48 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने युवा श्रेयस अय्यर (24) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े, जो भारतीय पारी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी रही।
विज्ञापन

5 of 6
एम एस धोनी - फोटो : BCCi
2) एमएस धोनी- 'ठाला' धोनी अपने पुराने रंग में नजर आए और अपनी अलग छाप छोड़ी। धोनी ने पहले बल्लेबाजी में दर्शनीय शॉट्स खेलते हुए 22 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। फिर फील्डिंग में गजब का प्रदर्शन करते हुए दो कैच और दो स्टंपिंग की। धोनी ने इस दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। माही का एक ड्राइव कोई फैन शायद ही भूलेगा और उपुल थरंगा का कैच लेना भी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yuzvendra Chahal
1) युजवेंद्र चहल- 4 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट, जी हां ये टी20 इंटरनेशनल मैच में लेग स्पिनर के आंकड़े हैं। चहल ने अपनी फिरकी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पूरी तरह उलझा दिया और उसे मुकाबले से बाहर कर दिया। 28 वर्षीय लेग स्पिनर ने फ्लाइट, ड्रिफ्ट और गूगली का अच्छा इस्तेमाल करके विकेट निकाले। चहल ने उपुल थरंगा (23), एंजेलो मैथ्यूज (1), असेला गुनारत्ने (4) और थिसारा परेरा (3) को अपना शिकार बनाया। चहल के आंकड़े देखने के बाद मैन ऑफ द मैच का दावेदार कोई और बचा ही नहीं था।
                                           

नोट- हार्दिक पांड्या ने भी 29 रन देकर तीन विकेट लिए और वो भी इस लिस्ट में शामिल होने के दावेदार थे। मगर पांड्या ने श्रीलंका के पुछल्ले क्रम को आउट किया, जबकि मेहमान टीम काफी पहले ही बाजी हार चुकी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें