भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला साउथ हैम्पटन में खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही। टीम के दोनों ही तेज गेंदबाजों (जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा) ने टीम को शुरुआत में दो बड़ी सफलताएं दिलाई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kl rahul
जसप्रीत बुमराह ने जहां ओपनिंग बल्लेबाज एलिस्टर कुक (12) को अपना शिकार बनाया, तो वहीं इशांत शर्मा ने पहली पारी के हीरो मोइन अली (9) का विकेट लेकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हालांकि दोनों ही गेंदबाजों ने यह विकेट केएल राहुल की मदद से लिए।
विज्ञापन
3 of 5
kl rahul
स्लिप पर फील्डिंग करने में माहिर क्रिकेटर केएल राहुल ने कुक और मोइल अली का कैच पकड़कर इंग्लैंड को एक के बाद एक दो करारे झटके दिए। इसी के साथ राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया।
4 of 5
kl rahul
मौजूदा टेस्ट सीरीज में केएल राहुल ने अब तक कुल 11 कैच लपके हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा किसी एक टेस्ट सीरीज में बतौर फील्डर किया गया सर्वाधिक प्रदर्शन है। इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच में भी केएल राहुल ने सात कैच पकड़े थे।
इसके अलावा केएल राहुल ने दो कैच इसी सीरीज के पहले दो मुकाबलों में पकड़े थे। हालांकि वो दोनों ही मैच टीम इंडिया ने गंवा दिए थे। फिलहाल इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया इंग्लैंड से 2-1 से पीछे है।