खलील अहमद
खलील अहमद ने बताया कि जैसे ही उन्हें एशिया कप के लिए टीम इंडिया में चुने जाने की खबर मिली तो वह सहम गए। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी कांप रहा हूं। मुझे विश्वास नहीं होता कि भारतीय टीम का हिस्सा हूं। यह सपना सच होने जैसा लगता है। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, जिस पर मेरा पूरा ध्यान था। हर खिलाड़ी जब खेलना शुरू करता है तो अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। मैं भी उनसे अलग नहीं हूं। मगर मैं विशेष तौर पर द्रविड़ सर का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे सहमी शुरुआत से विश्वास वाला गेंदबाज बनाने में मदद की।'