फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRHvKKR: सनराइजर्स हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत में ये 5 खिलाड़ी बने हीरो

Sun, 15 Apr 2018 08:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनीष पांडे - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल 2018 के 10वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऑरेंज आर्मी ने पहली बार केकेआर को उसके होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर मात दी। मौजूदा टूर्नामेंट में एसआरएच ने जीत की हैट्रिक लगाई। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जवाब में एसआरएच ने 6 गेंदें शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। चलिए गौर करते हैं कि एसआरएच की जीत के '5 हीरो' कौन हैं:
विज्ञापन

2 of 6
मनीष पांडे - फोटो : ipl
5) मनीष पांडे- इस स्पेशल लिस्ट में मनीष खास वजह से शामिल हुए। वह बल्ले से कमाल नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आउट हो गए। मगर फील्डिंग में पांडे का कोई सानी नहीं रहा। उन्होंने सबसे पहले नितीश राणा (18) का पॉइंट पर कैच लपका। पॉइंट पर मुस्तैद पांडे ने अपने दाएं हाथ की तरफ डाइव लगाई और दर्शनीय कैच लपका। उनके हाथ से एक बार फिसली थी, लेकिन दूसरे प्रयास में वह कैच लेने में कामयाब रहे। इसके बाद पांडे ने आंद्रे रसेल (9) का पॉइंट से बाउंड्री लाइन की तरफ दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। उनके इस कैच ने मैच में अंतर पैदा कर दिया। केकेआर की टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई।
विज्ञापन

3 of 6
भुवनेश्वर कुमार
4) भुवनेश्वर कुमार- एसआरएच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार वापसी की। तेज गेंदबाज ने अपने कोटे के 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। भुवी ने रॉबिन उथप्पा (3), दिनेश कार्तिक (29) और शुभमन गिल (3) के विकेट लिए। भुवी ने तगड़े झटकों का असर केकेआर पर साफ तौर से देखने को मिला और वह बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। 

4 of 6
शाकिब अल हसन
3) शाकिब अल हसन- शाकिब ने अपने आप को बतौर ऑलराउंडर बहुत अच्छे से साबित किया। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दो विकेट झटके। फील्डिंग में दो बेहतरीन कैच और बल्लेबाजी करते समय 27 रन की उम्दा पारी, शाकिब ने इस मैच में अपनी उपयोगिता अच्छे से साबित की। शाकिब ने क्रिस ली (49) और सुनील नरेन (9) को अपना शिकार बनाया। फिर उन्होंने कप्तान विलियमसन के साथ 59 रन की साझेदारी करके टीम की जीत पक्की की।
विज्ञापन

5 of 6
केन विलियमसन - फोटो : ipl
2) केन विलियमसन- टीम का बेहतरीन नेतृत्व करने के बाद विलियमसन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। विलियमसन जब आउट हुए तब तक केकेआर मैच जीतने की रेस से बाहर हो चुका था। विलियमसन ने शाकिब के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम की जीत पक्की की। विलियमसन ने अपनी पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट्स खेले, जिन्हें फैंस लंबे समय तक याद जरूर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिली स्टानलेक
1) बिली स्टानलेक- 6 फुट 6 इंच लंबे कद के गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। बिली ने चार ओवर में अपने कोटे में केवल 21 रन खर्च किए और दो विकेट लिए। उन्होंने नितीश राणा (18) और आंद्रे रसेल (9) के महत्वपूर्ण विकेट लेकर एसआरएच को मजबूत किया। बिली स्टानलेक को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें