फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 PHOTOS में RCB vs KKR: मुकाबले से पहले मस्ती करते दिखे कोहली और मैकुलम, मैच देखने पहुंचे अभिनेता सुदीप और धनश्री

Tue, 21 Sep 2021 09:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

बैंगलोर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन पर सिमट गई। जवाब में कोलकाता ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
1 of 12
मैच के दौरान धनश्री और सुदीप। - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 के 31वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 10 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 22 रन की पारी खेली। जवाब में कोलकाता ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मैच से पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और केकेआर के कोच ब्रैंडन मैकुलम मस्ती करते दिखे। दोनों ने एकदूसरे काफी देर तक बातचीत की। वहीं, साउथ के दिग्गज अभिनेता सुदीप भी मैच देखने पहुंचे थे। इसके अलावा बैंगलोर के युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी टीम का समर्थन करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

2 of 12
मैकुलम और विराट कोहली। - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और को्लकाता नाइटराइडर्स के कोच मैकुलम मस्ती मजाक करते दिखे। कोहली का  यह 200वां भी था।
विज्ञापन

3 of 12
प्रसिद्ध कृष्णा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली चार गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने कोहली को LBW आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि विराट ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन वह स्टंप के सामने पाए गए।

4 of 12
एबी डिविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
रसेल ने एबी डिविलियर्स को शून्य पर पवेलियन भेजा। कोलकाता के खिलाफ डिविलियर्स दूसरी बार शून्य पर आउट हुए और कुल मिलाकर आईपीएल में 10वीं बार शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन

5 of 12
लॉकी फर्ग्यूसन और देवदत्त पडिक्कल - फोटो : सोशल मीडिया
देवदत्त पडिक्कल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 22 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन

6 of 12
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण चक्रवर्ती ने लगातार दो गेंदों पर ग्लेन मैक्सवेल (10) और वानिंदु हसरंगा (0) को आउट किया। उनके पास हैट्रिक लेने का शानदार मौका था, हालांकि वह चूक गए।
विज्ञापन

7 of 12
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण चक्रवर्ती ने मैच में तीन विकेट लिए। उन्होंने मैक्सवेल और हसारंगा के अलावा सचिन बेबी को आउट किया। वे लीग में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में टॉप छह में पहुंच गए हैं।

8 of 12
युजवेंद्र चहल और आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान चहल और रसेल भी मस्ती करते देखे गए। रसेल ने भी मैच में तीन विकेट लिए। उन्होंने भरत, डिविलियर्स और सिराज को पवेलियन भेजा।

9 of 12
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता टीम की जीत में शुभमन गिल ने अहम किरदार निभाया। उन्होंने 34 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली।

10 of 12
वैंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
 आईपीएल डेब्यू कर रहे कोलकाता के वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों पर 41 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने शुभमन के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई।

11 of 12
धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी नजर आईं।
विज्ञापन

12 of 12
सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप आरसीबी की जर्सी में नजर आए। हालांकि, बैंगलोर  टीम 9 विकेट से हार गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें