हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में चोटिल हार्दिक की गैरमौजूदगी में भी गुजरात ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
1 of 4
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीमें आमने-सामने होंगी। पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की तालिका में शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने की पूरी कोशिश करेगी। लगातार तीन हार का सामना करने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई है और अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात की टीम के खिलाफ उनका काम और मुश्किल होगा।
विज्ञापन
2 of 4
गुजरात टाइटंस की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
मिलर और राशिद की चुनौती
हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में चोटिल हार्दिक की गैरमौजूदगी में भी गुजरात ने जीत दर्ज की। इस मुकाबले में डेविड मिलर (51 गेंद में नाबाद 94) और कार्यवाहक कप्तान राशिद खान (21 गेंद में 40 रन) ने टीम के लिए दमदार बल्लेबाजी की। राशिद ने मैच के बाद कहा था कि हार्दिक की चोट गंभीर नहीं है। ऑलराउंडर पंड्या बल्ले से शानदार लय में है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग-11: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लोकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।
साउदी की हो सकती है वापसी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में केकेआर की गेंदबाजी के खिलाफ खूब रन बने थे। उमेश यादव, पैट कमिंस और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (दो ओवर में 30 रन) ने खूब रन लुटाए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम में टिम साउदी की वापसी होगी क्योंकि केकेआर के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में जूझ रहे हैं। टीम के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक सुनील नारायण एक बार फिर अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं। उन्होंने सात मैचों में 5.03 की औसत से रन खर्च किए हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : अमर उजाला
नारायण के सामने गिल की परख
इस मैच में केकेआर के पूर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और नारायण की अच्छी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। गिल ने इस सत्र में दो बड़ी पारियां (दिल्ली के खिलाफ 84 और पंजाब के खिलाफ 96 रन) खेली हैं लेकिन दोनों बार शतक से चूक गए। केकेआर के लिए अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (पांच मैचों में 80 रन) की लय चिंता का सबब है।
वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर विफल रहे हैं। ऐसे में टीम को उनके विकल्प के बारे में सोचना पड़ सकता है। गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी मजबूत है जिसमें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अलावा अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के पास विकेट लेने के साथ रन गति रोकने की क्षमता है।